जानिए उत्‍तर प्रदेश की मंझनपुर सीट के बारे में खास बातें

कौशांबी। वर्ष 2017 में देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 403 विधानसभा सीट वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में अगर किसी पार्टी को सरकार बनानी है तो उसे कम से कम 202 सीटें जीतनी होती हैं।

वर्ष 2012 में जब आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे तो समाजवादी पार्टी को 224 सीटों के साथ विशाल बहुमत हासिल हुआ था।

uttar-pradesh-majhanpur-kaushambi-seat-14.jpg

यूं तो राज्‍य की हर सीट हर पार्टी के लिए खास है लेकिन आज‍ हम आपको उत्‍तर प्रदेश के कौशांबी जिले के तहत आने वाली मंझनपुर सीट के बारे में बताते हैं।

विधानसभा सीट-मंझनपुर
विधानसभा नंबर-252
विजेता-इंद्रजीत सरोज

वर्ष 2012 के नतीजे

विजयी पार्टी-बसपा
विजयी वोट- 91000
उपविजेता-शिव मोहन चौधरी
उपविजेता पार्टी- समाजवादी
उपविजयी वोट- 86818
अंतर- 4182
मतदाता- 208550
कुल वैध मत- 208546

जिला कौशांबी

उत्‍तर प्रदेश का कौशांबी जिला इलाहाबाद मंडल के तहत आता है और महाजनपुर कस्‍बा इसका जिला मुख्‍यालय है। इस जिले का वर्णन पुराणों में मिलता है।

कहते हैं कि प्राचीन भारत में यह वत्‍स महाजनपद की राजधानी हुआ करता था। इसके अलावा रामायण और महाभारत में भी इसका जिक्र मिलता है।

पुराणों में कहा गया है कि जब हस्तिनापुर गंगा में बह गया तो जन्‍माजय के परपोते इस शहर को छोड़ दिया और फिर वह कौशांबी में आकर रहने लगे।

सम्राट अशोक ने कौशांबी को एक अलग महत्‍व दिया और उन्‍होंने इस शहर का निर्माण भी करवाया था। आज भी यहां पर अशोक स्‍तंभ मौजूद है। वर्तमान में जो कौशांबी शहर है वह चार अप्रैल 1997 को अस्तित्‍व में आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+