यूपी विधानसभा चुनाव 2017: झांसी नगर सीट के बारे में खास बातें
झांसी। झांसी भारत देश का अमूल्य हिस्सा है, यहां की गौरवगाथा पूरे देश में लोकप्रिय हैं क्योंकि आज भी झांसी का जिक्र जब भी होता है, हर किसी के जुंबा पर महारानी लक्ष्मीबाई का नाम आ ही जाता है। यूपी चुनाव में यहां कि विधानसभा सीटें काफी अहम है।
- विधानसभा नंबर: 223
- विजेता: रवि शर्मा
- विजयी पार्टी: भाजपा
- रनर-अप: सीताराम कुशवाहा
- रनर-अप पार्टी: बसपा
- रनर-अप वोट: 58, 963
- कुल वोट: 2, 13, 818
- जीत का अंतर(प्रतिशत): 3.78%
रोचक बातें..
- झांसी शहर उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है और बुंदेलखंड क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।
- झांसी शहर पत्थर निर्मित किले के चारों तरफ़ फ़ैला हुआ है, यह किला शहर के मध्य स्थित बंगरा नामक पहाड़ी पर निर्मित है।
- उत्तर प्रदेश में 20.7 वर्ग कि मी. के क्षेत्र में फैले झांसी पर प्रारंभ में चन्देल राजाओं का नियंत्रण था।
- उस समय इसे बलवंत नगर के नाम से जाना जाता था ।
- झांसी का महत्व सत्रहवीं शताब्दी में ओरछा के राजा बीर सिंह देव के शासनकाल में बढ़ा।
- इस दौरान राजा बीर सिंह और उनके उत्तराधिकारियों ने झांसी में अनेक ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण करवाया।
- 1857 में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार करने के स्थान पर उनके विरूद्ध संघर्ष करना उचित समा।
- वे अंग्रेजों से वीरतापूर्वक लड़ी और अन्त में वीरगति को प्राप्त हुईं।













Click it and Unblock the Notifications