यूपी विधानसभा चुनाव 2017: अमेठी सीट के बारे में खास बातें
यूपी विधानसभा चुनावों के लिए हर राजनैतिक दल ने कमर कस ली है। 403 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य पर अगले साल कौन राज करेगा ये तो अभी भविष्य के गर्भ में है, लेकिन इसमें किसी को शक नहीं इस बार का चुनाव हर मामले में काफी रोचक होगा जो आने वाली कई राजनैतिक पार्टियों का भविष्य तय करेगा।

आइए आज हम आपको बताते हैं 403 विधानसभा सीटों वाले राज्य की अमेठी सीट के बारे में।
विधानसभा नंबर: 186
- अमेठी एक मुख्य शहर और नगर पालिका मंडल है, जो अमेठी जिले में स्थित है।
- अमेठी 1980 से ही नेहरू-गांधी परिवार के चुनाव-क्षेत्र के नाम से जाना जाता है।
- 1966 में कांग्रेस पार्टी के बनने के बाद से ही अमेठी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।
- यहां से सिर्फ 1966-1977 (विद्याधर बाजपेई) और 1977-1980 (रविन्द्र प्रतात सिंह) के समय में ही कांग्रेस के अलावा दूसरी पार्टी का कोई उम्मीदवार जीता है।
- अमेठी की आबादी 2011 के आंकड़ों के हिसाब से 13530 है, जिसमें 7,093 पुरुष हैं, जबकि 6,437 महिलाएं हैं।
साल 2012 विधानसभा चुनाव परिणाम
विजेता: गायत्री प्रसाद
पार्टी: सपा
वोट मिले: 58,434
उपविजेता: अमिता सिंह
पार्टी: आईएनसी
वोट मिले: 49,674












Click it and Unblock the Notifications