PICS: ऐसे जीव जिनको आज से पहले आपने शायद ही देखा होगा

बेंगलौर। यह दुनिया अजब गजब जीवों से भरी है। जबकि हमें काफी कम की जानकारी मिल पाती है और उससे भी कम जीवों से हम रुबरु हो पाते हैं। कहीं जंगलों में ,कहीं समुद्र तो कहीं किसी द्वीप पर लाखों ऐसे जीव मौजूद हैं, जिसे देख आप आश्चर्य से भर उठेंगे।

यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे ही रोचक जीव-जंतुओं की तस्वीर और जानकारी लाएं हैं, जिसे शायद ही आपने कभी देखा होगा।

तो फिर, बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए कुछ विस्मय से भर देने वाले जीवों की तस्वीरें और उनसे जुड़ी जानकारी।

 फेदर डस्टर वॉर्म

फेदर डस्टर वॉर्म

फेदर डस्टर वॉर्म एक समुद्री जीव होता है, जिसे आप अपने एक्वेरियम में भी रख सकते हैं। यह काफी खूबसूरत होता है। इसे फैन वॉर्म भी कहते हैं।

Sea Angel

Sea Angel

यह एक प्रकार का समुद्री स्लग होता है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम Gymnosomata रखा है। यह काफी छोटा और पारदर्शी होता है।

स्लेंडर लोरिस

स्लेंडर लोरिस

यह भारत और श्रीलंका में पाया जाता है। यह कहीं भी रहने में सक्षम है और ज्यादातर कीड़े-मकौड़े और पेड़ की पत्तियां खाता है।

ग्लास फ्रॉग

ग्लास फ्रॉग

यह पारदर्शी मेंढ़क होते हैं। इनकी त्वचा इतनी पतली होती है कि इनके अंदर के अंग भी आप स्पष्ट देख सकते हैं।

तापिर

तापिर

यह दक्षिण और मध्य अमेरिका में पाया जाता है। इसकी चार प्रजाति होती है। यह काफी विशाल दिखते हैं।

जिरॉफ विवील

जिरॉफ विवील

मदागास्कर द्वीप पर पाए जाने वाले इस जीव का नाम इसकी गरदन की वजह से रखा गया है। यह काले और लाल रंग का होता है।

जेब्रा डुइकर

जेब्रा डुइकर

लाइबेरिया और सिएरा लियोन में पाया जाना वाले यह जीव भी हिरण की एक प्रजाति है। पीठ पर बनी जेब्रा जैसी धारियां इसकी खासियत है।

Three Wattled Bellbird

Three Wattled Bellbird

यह मध्य अमेरिका में पाई जाने वाली प्रवासी पक्षी बेलबर्ड की एक प्रजाति है। यह 25 से 30 सेंटीमीटर की होती है। इसकी आवाज काफी तेज होती है।

फोसा

फोसा

फोसा, बिल्ली जैसी दिखने वाली एक मांसाहारी जीव होती है। जो मदागास्कर द्वीप में पाए जाते हैं।

गेरनुक

गेरनुक

गेरनुक हिरण की एक प्रजाति है, जो अफ्रीका के रेगिस्तान में पाई जाती है। इसके लंबे गर्दन इसकी खासियत होती है, जो इसे दूसरों से अलग बनाती है।

Naked Mole Rat

Naked Mole Rat

यह पूर्व अफ्रीका में पाया जाने वाला जीव है। ये न ही चूहा होते हैं, न ही छछूंदर। ये छोटे से , पिंक कलर के झुर्रीदार शरीर वाले जीव होते हैं।

पेंटागोनियन मारस

पेंटागोनियन मारस

यह एक प्रकार के रोडेंट होते हैं। मतलब कुतरने वाले जानवर। इनके पैर शरीर की तुलना में लंबे और पतले होते हैं।

Aye-Aye

Aye-Aye

यह लेमर का एक प्रजाति होती है। मदागास्कर द्वीप पर पाए जाते हैं। ये इंसानों के पास आने से काफी डरते हैं।

Pink Fairy Armadillo

Pink Fairy Armadillo

यह मध्य अर्जेटिना में पाया जाता है। यह काफी छोटा होता है। साथ ही इसकी पीठ पर एक कवच भी होती है।

हलगेरडा

हलगेरडा

यह भी समुद्र स्लग की एक प्रजाति होती है। यह कई बार जहरीले भी होते हैं।

अरर्चिन

अरर्चिन

यह भी एक प्रकार का समुद्री जीव होता है। यह गोल, कांटेदार और काफी छोटा होता है। यह काफी धीमी गति से चलता है।

मैनटिस

मैनटिस

मैनटिस कीड़े की एक प्रजाति होती है जो काफी कम संख्या में पाई जाती है। यह ज्यादातर यूरोप में पाया जाता है।

Parasitoid

Parasitoid

ये काफी अलग तरह के कीड़े होते हैं, जो दूसरे कीड़े या जीव पर रहकर ही अपना विकास करते हैं। और अंत में उसे मार डालते हैं।

पोलिप्स

पोलिप्स

पोलिप्स भी समुद्र की गहराइयों में पाया जाता है। यह आकार में गोल लेकिन काफी फैला हुआ होता है।

Sea slug

Sea slug

यह समुद्री जीव कई प्रकार के होते हैं। कई बार यह जहरीला भी होता है। यह झालरनुमा और काफी रंगीन होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+