Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

FIFA World Cup 2022 से जुड़ी ये खास बातें, आपको कर देंगी हैरान

दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में से एक फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है

दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में से एक फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है। इस वर्ल्ड कप में कई नई चीजें देखने को मिल रही हैं, जिनमें ऑफसाइड टेक्नोलॉजी, सब्सटिट्यूशन के नियम, महिला रेफरी आदि शामिल हैं। यही नहीं, यह वर्ल्ड कप कई विवादों के लिए भी चर्चा में है। कतर में हो रहे इस फीफा वर्ल्ड कप की कुछ ऐसी बातें हैं, जो आपको हैरान कर देंगी।

fifa world cup

कहां खेले जाएंगे मैच?
FIFA World Cup 2022 के मैच 8 स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन स्टेडियम की क्षमता 40 हजार से लेकर 80 हजार दर्शकों तक की है। वर्ल्ड कप का पहला मैच अल-बयत स्टेडियम (Al Bayt Stadium) में खेला गया। इस स्टेडियम की कैपेसिटी 60 हजार दर्शकों की है। अल-बयत कतर का दूसरा सबसे बड़ा फुटबॉल ग्राउंड है। यह दोहा से 35 किलोमीटर उत्तर की ओर अल खोर सिटी (Al Khor City) में स्थित है।

इस वर्ल्ड कप का फाइनल लुसैल स्टेडियम (Lusail Stadium) में खेला जाएगा, जो दोहा के 20 किलोमीटर उत्तर में लुसैल सिटी में स्थित है। इस स्टेडियम की क्षमता 80,000 दर्शकों की है और यह कतर का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम है।

इन दोनों अहम स्टेडियम के अलावा अहमद बिन अली स्टेडियम (Ahmad Bin Ali Stadum) है, जिसकी क्षमता 40,000 दर्शकों की है। यह दोहा के 20 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। वहीं, दोहा के 22 किलोमीटर पूर्व की तरफ अल वकरह (Al Wakrah) शहर में अल जनोब स्टेडियम (Al Janoub Stadium) में टूर्नामेंट के लीग मैच खेले जाएंगे। इस स्टेडियम की क्षमता 40,000 दर्शकों की है।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप की ये पाबंदियां दर्शकों को करेगी निराश

वहीं, दोहा के 12 किलोमीटर दक्षिण में स्थित अल थुमामा शहर में अल थुमामा स्टेडियम (Al Thumama Stadium) है। इसकी क्षमता 40,000 दर्शकों की है। वहीं, दोहा के 13 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अल रय्यन (Al Ryyan) शहर में एजुकेशन सिटी स्टेडियम (Education City Stadium) स्थित है। इसकी कैपेसिटी भी 40,000 दर्शकों की हैं।

दोहा शहर के 5 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एस्पायर में खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम (Khalifa International Stadium) है, जिसकी क्षमता भी 40,000 दर्शकों की है। वहीं, रस अबु अबोड (Ras Abu Aboud) शहर में स्थित स्टेडियम 974 (Stadium 974) की कैपेसिटी 40,000 है। यह दोहा के 10 किलोमीटर पूर्व में है।

कितनी है खिलाडियों की फीस?
फुटबॉल वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) और हाल में खत्म हुए T20 Cricket World Cup में खेलने वाली टीमों के खिलाड़ियों की फीस में ज्यादा अंतर नहीं है। फीफा वर्ल्ड कप में खेलने वाली 32 टीमों में सबसे ज्यादा फीस ब्राजील, जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैंड और स्पेन के खिलाड़ियों को मिलती है। ब्राजील के प्लेयर्स को हर मैच खेलने के लिए करीब 4.85 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं, जर्मनी अपने खिलाड़ियों को हर मैच के लिए 2.65 लाख रुपये देता है।

इसके अलावा फ्रांस के एक खिलाड़ी को हर मैच के लिए 3.31 लाख रुपये मिलते हैं। जबकि, इंग्लैंड और स्पेन के खिलाड़ियों को हर मैच के लिए क्रमश: 2.48 और 2.90 लाख रुपये दिए जाते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम ने हर खिलाड़ी को प्रति मैच 5.1 लाख रुपये दिए हैं, जबकि भारतीय टीम के खिलाड़ी को हर मैच के लिए 3 लाख रुपये दिए गए।

कहां रूकी हैं टीमें?
फीफा वर्ल्ड कप की ज्यादातर टीमें कैपिटल सिटी दोहा के 10 किलोमीटर के दायरे में रह रही हैं। ये टीमें रहने और ट्रेनिंग करने के उदेश्य से दोहा के आस-पास रह रही हैं। साथ ही, इनको मैच वेन्यू पर जाने में आसानी होगी। हालांकि, इंगलैंड, जर्मनी, बेल्जियम की टीमें बीच रिजॉर्ट, वाटरपार्क जैसे जगहों पर रूक रही हैं।

कतर में फीफा वर्ल्ड कप के आयोजकों ने टीमों को रहने के लिए कई ऑप्शन्स दिए थे, जिनमें से ज्यादातर टीमों ने शहर के दायरे में रहने का चुनाव किया। 32 में से 24 टीमें दोहा शहर के विभिन्न होटलों में रूकी हैं। केवल 8 टीमें दोहा से बाहर रूकी हैं, जिनमें इंगलैंड, जर्मनी, बेल्जियम और पुर्तगाल की टीमें हैं। इंगलैंड ने सौक-अल-वकरा होटल बुक किया है, जो अल-वकरा के फिशिंग विलेज के पास है। वहीं, कुछ टीमें लग्जरी फाइव स्टार रिजॉर्ट में रूकी हैं। हालांकि, किसी भी टीम के लिए एल्कोहल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, क्योंकि कतर में एल्कोहल पर पूर्ण पाबंदी है।

खाने में क्या-क्या मिलेगा?
फीफा वर्ल्ड कप में खेलने वाली 32 टीमों के प्लेयर्स को FIFA द्वारा बनाए गए मैन्यू के मुताबिक खाना दिया जाएगा। हालांकि, कुछ टीमें अपने प्लेयर्स के लिए खाना भी लेकर आई हैं। सबसे चौंकाने वाली बात अर्जेंटिना और उरुग्वे की टीमों ने की है। इन दोनों देशों की टीम के साथ 4,000 पाउंड मांस कतर भेजा गया है।

दक्षिणी अमेरिका की ये दोनों टीमें अपने साथ इतनी मात्रा में मांस लेकर इसलिए पहुंची हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि उरुग्वे में दुनिया का सबसे बेहतर मांस मिलता है। उरुग्वे की फुटबॉल एसोसिएशन ने इसके लिए उरुग्वे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मीट (INAC) के साथ करार किया है।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: ईरानी फुटबॉल टीम ने किया अपना नेशनल एंथम गाने से मना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+