जानिए भारत की 10 सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों को

भारत में आजकल रेल सेवाओं में काफी बदलाव किया जा रहा है। हाई स्पीड ट्रेनों से लेकर मेट्रो रेल सेवा तक में सरकार गंभीरता पूर्वक ध्यान दे रही है।

रेलवे ने दिल्ली से आगरा के बीच एक हाई स्पीड ट्रेन की शुरूआत की, जिसका गुरुवार को ही ट्रायल किया गया। यह ट्रेन मात्र 90 मिनट में दिल्ली से आगरा का सफर तय कर पाएगी। वहीं, नरेन्द्र मोदी ने तो भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ाने तक का वादा लोगों से किया है।

बहरहाल, हम आपको यहां भारत की ऐसी 10 ऐसी ट्रेनों की जानकारी देने वाले हैं, जो सबसे लंबा रूट तय कर लोगों को मंजिल तक पहुंचाती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह ट्रेन कन्याकुमारी से श्रीनगर नहीं, बल्कि अमृतसर से केरल की कोचुवेली जाने वाली एक ट्रेन है।

तो फिर घुमाइए स्लाइडर और नजर डालिए कुछ ऐसे ही ट्रेन और उनके रूट से जुड़ी जानकारियों पर-

60 घंटे का सफर

60 घंटे का सफर

यह ट्रेन 3296 किलोमीटर की दूरी 60 घंटे में तय करती है। इस यात्रा के दौरान यह 23 स्टेशनों पर रूकती है।

45 घंटे ट्रेन में

45 घंटे ट्रेन में

यह ट्रेन 2569 किलोमीटर की दूरी 45 घंटे 35 मिनट में करती है। इस यात्रा के दौरान यह 37 जगहों पर रूकती है।

26 जगहों पर रूकती है यह ट्रेन

26 जगहों पर रूकती है यह ट्रेन

यह ट्रेन 2730 किलोमीटर का सफर करती है। जिसे पूरा करने में इसे 44 घंटे का समय लगता है। इस बीच यह 26 स्टेशनों पर रूकती है।

50 घंटे का सफर

50 घंटे का सफर

यह ट्रेन तूतूकुड़ी से ओखा तक जाती है। जिसकी दूरी 2735 किलोमीटर है। यह ट्रेन 50 घंटे 40 मिनट में लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाता है। इस बीच यह 38 जगहों पर रूकती है।

बीकानेर से कोयंबतूर

बीकानेर से कोयंबतूर

यह ट्रेन बीकानेर से कोयंबतूर का 2781 किलोमीटर का सफर 44 घंटे 20 मिनट में तय करेगी। इस सफर में यह 34 स्टेशनों पर रूकेगी।

51 घंटों का है यह सफर

51 घंटों का है यह सफर

यह ट्रेन रामेश्वरम से वाराणसी तक का सफर 51 घंटे 40 मिनट पूरा करती है। इस सफर की दूरी 2796 किलोमीटर है। इस बीच यह 34 जगहों पर रूकता है।

काफी लंबा है ये सफर

काफी लंबा है ये सफर

यह ट्रेन कन्याकुमारी से निज़ामुद्दीन जाती है, जिसकी दूरी लगभग 2922 किलोमीटर है। यह ट्रेन इतनी दूरी 46 घंटे 45 मिनट में पूरी करती है। वहीं इस बीच यह 23 स्टेशनों पर रूकती है।

54 घंटे ट्रेन पर

54 घंटे ट्रेन पर

यह ट्रेन 3022 किलोमीटर की दूरी 54 घंटे 35 मिनट में करती है। इस यात्रा के दौरान यह 39 जगहों पर रूकती है।

 50 घंटे का यह सफर

50 घंटे का यह सफर

यह ट्रेन तिरूवनंतपुरम् से निज़ामुद्दीन जाती है, जिसकी दूरी लगभग 3014 किलोमीटर है। यह ट्रेन इतनी दूरी 50 घंटे 45 मिनट में पूरी करती है। वहीं इस बीच यह 30 स्टेशनों पर रूकती है।

पूरी तैयारी के साथ जाएं इस सफर पर

पूरी तैयारी के साथ जाएं इस सफर पर

यह ट्रेन तिरूवनंतपुरम् से नई दिल्ली जाती है, जिसकी दूरी लगभग 3035 किलोमीटर है। यह ट्रेन इतनी दूरी 50 घंटे 25 मिनट में पूरी करती है। वहीं इस बीच यह 42 स्टेशनों पर रूकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+