Attacks on Temples: विदेशों में हिन्दू मंदिरों पर हमलों का खालिस्तानी कनेक्शन

बीते एक साल में हिंदू मंदिरों पर जितने भी हमले हुए उसमें भी लगभग 60 प्रतिशत हमलों को खालिस्तानी संगठनों द्वारा अंजाम दिया गया।

temple

नेटवर्क कॉन्टेजन रिसर्च इंस्टीट्यूट, अमेरिका स्थित एक अनुसंधान संगठन है। इसकी एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में हिंदू समुदाय और हिंदू धर्म स्थलों पर हमलों में 1,000 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यूनाइटेड किंगडम के होम ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार हिंदूओं और हिंदू स्थलों पर हमले 2017-18 में 58 से बढ़कर 2020-21 में 166 हो गये यानि चार सालों में लगभग 200 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।

मेलबर्न में हिन्दू मंदिर पर हमला
23 जनवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में इस्कॉन मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी ग्रेफिटी बनाई गयी। उन ग्रेफिटी में "खालिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद" जैसे नारे शामिल थे।

विक्टोरिया में हिन्दू मंदिर पर हमला
16 जनवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में श्री शिव विष्णु मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तानी समर्थक ग्रेफिटी बनाई गयी। उन ग्रेफिटी में टारगेट मोदी, खालिस्तान जिंदाबाद जैसी लाइनें लिखी गई थीं।

मेलबर्न में हिन्दू मंदिर पर हमला
12 जनवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में BAPS स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा हमला किया गया और मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी ग्रेफिटी बनाकर "हिंदुस्तान मुर्दाबाद" जैसे नारे लिखे गए थे।

टोरंटो में हिन्दू मंदिर पर हमला
15 सितंबर 2022 को कनाडा के टोरंटो शहर में BAPS स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे गए। मंदिर का मानना है कि यह शर्मनाक हरकत खालिस्तानी संगठनों द्वारा की गई थी।

कनाडा के हिंदू मंदिरों में पैसों और जेवरातों की चोरी
नवंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच कनाडा के कई मंदिरों से पैसे और जेवरातों के चोरी होने और जबरदस्ती लूटने की खबरें सामने आई थी और इन मंदिरों में ब्राम्पटन का हिंदू सभा मंदिर, श्री जगन्नाथ मंदिर, मां चिंतपूर्णी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, ओंटारियो का हिंदू हेरिटेज सेंटर, और हैमिल्टन का ब्राम्पटन और हैमिल्टन समाज मंदिर शामिल थे। चोरी के बाद स्थानीय पुलिस का यह कहना था कि यह चोरी हिंदू समुदाय को टारगेट करते हुए नहीं हो रही है बल्कि यह आम चोरी है। हालांकि हिंदू पक्ष का यह कहना था कि यह चोरी खलिस्तानियों की करतूत है। मार्च 2022 में कनाडा पुलिस ने तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया था, जिनका नाम जगदीश पंढेर, गुरशरणजीत ढींडसा, परमिंदर गिल था और रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में उनका खालिस्तानी कनेक्शन सामने आया था।

अमेरिका में हिंदू मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर हमला
8 अगस्त को अमेरिका के रिचमंड हिल्स में स्थित श्री तुलसी मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर 6 खलिस्तानियों द्वारा बुरी तरह हमला किया गया और मूर्ति को तोड़ा फोड़ा गया। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज में छह लोगों को हथौड़े से मूर्ति तोड़ते हुए और गालियां देते हुए और बार-बार 'खालिस्तान' कहते हुए सुनाई दे रहा है।

ब्राम्पटन में भगवदगीता पार्क पर हमला
2 अक्टूबर 2022 को कनाडा के ब्राम्पटन में भगवदगीता पार्क के चिन्ह को तोड़ा गया और पार्क के बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया। भारत सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कनाडा पुलिस और अथॉरिटीज को इस मामले में एक्शन लेने का आग्रह किया था। हिंदू समुदाय के कई लोगों का कहना था कि यह निंदनीय हरकत खालिस्तान समर्थकों द्वारा की गई थी, उनका यह भी कहना था कि खालिस्तानी ऐसी हरकत पहले भी कर चुके हैं।

लीसेस्टर में हिंदू मंदिरों पर हमला
सितंबर 2022 में जब यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर में हिंदू समुदाय और मुस्लिम समुदाय के बीच दंगे भड़के थे, तब हिंदू समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के साथ कई खालिस्तानी समर्थक भी हिंदू मेजॉरिटी एरिया में घुसे और मंदिरों को नुकसान पहुंचाया और मंदिरों में चोरी भी की। हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति ने यह भी कहा कि इन दंगों में कई लोगों ने खालिस्तान समर्थन के नारे भी लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+