Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

करिश्मा कपूर के पूर्व पति ने की शादी, जानिए कौन हैं नई पत्नी

संजय कपूर की प्रिया सचदेव से ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने करिश्मा कपूर और उससे पहले डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। प्रिया की भी ये दूसरी शादी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली है। संजय की ये तीसरी शादी हैं। वहीं नई दुल्हन प्रिया सचदेव की भी ये दूसरी शादी है। संजय कपूर और करिश्मा 13 साल की शादी के बाद बीते साल अलग हो गए थे।

करिश्मा कपूर के पूर्व पति ने की शादी, जानिए कौन हैं नई पत्नी

होटल व्यवसायी की पूर्व पत्नी हैं प्रिया

होटल व्यवसायी की पूर्व पत्नी हैं प्रिया

गुरुवार को दिल्ली में संजय और प्रिया ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। संजय और प्रिया न्यूयॉर्क में दोस्तों और रिश्तेदारों को शादी का रिसेप्शन देंगे। दोनों पिछले कई सालों से साथ देखे जा रहे थे। कहा जा रहा था कि संजय की जिंदगी में प्रिया के आने की वजह से उनकी करिश्मा के साथ दूरियां बढ़ीं और दोनों अलग हुए।

न्यूयॉर्क में मिले थे संजय और प्रिया

न्यूयॉर्क में मिले थे संजय और प्रिया

संजय और प्रिया की पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। जिसके बाद दोनों करीब आए। पांच साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। कई महीने से इस बात की चर्चा थी कि संजय और प्रिया शादी करने वाले हैं। गुरुवार को दोनों ने दिल्ली में कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी कर ली है।

कौन हैं प्रिया सचदेव

कौन हैं प्रिया सचदेव

प्रिया सचदेव होटल मालिक विक्रम चटवाल की एक्स वाइफ हैं। 41 साल की प्रिया एक्टर, सिंगर और मॉडल प्रिया सचदेव ने कई टीवी धारावाहिकों के अलावा यश चोपड़ा की फिल्म नील एंड निक्की में भी छोटा सा रोल किया था। प्रिया ने पढ़ाई पूरी करते ही न्यूयॉर्क के बड़े होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से शादी कर ली थी लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।

पहली पत्नी से तलाक के 10 दिन बाद करिश्मा के दूल्हे बने थे संजय

पहली पत्नी से तलाक के 10 दिन बाद करिश्मा के दूल्हे बने थे संजय

संजय कपूर की प्रिया सचदेव से ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की थी और उससे पहले डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। नंदिता से तलाक के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी कर ली थी। 2003 को शादी के 13 साल बाद संजय और करिश्मा 2016 में अलग हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+