अब कपिल शर्मा के बचाव में उतरी कथित 'गर्लफ्रेंड', ट्विटर पर की अपील
मुंबई। भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्वीट करके घिरे कॉमेडियन कपिल शर्मा के बचाव में अरबाज खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहेल खान के बाद अब उनकी कथित प्रेमिका भी उतर आई हैं। 'द कपिल शर्मा शो' की क्रिएटिव डायरेक्टर और कपिल की कथित प्रेमिका प्रीति सिमोस ने ट्विटर पर उनका बचाव किया है।

कपिल शर्मा और प्रीति ने अब तक अपने रिश्ते के बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा, लेकिन इस बात की चर्चा लंबे समय से है। प्रीति के हालिया ट्वीट से इ दोनों की बॉन्डिंग साफ झलक रही है।
2013 से कपिल की टीम के साथ हैं प्रीति
प्रीति टीवी इंडस्ट्री का काफी चर्चित नाम हैं। उन्होंने 2013 में कलर्स चैनल पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की टीम को क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर ज्वाइन किया था और तब से टीम के साथ हैं।
ट्विटर पर की ये अपील
कपिल शर्मा के समर्थन में आते हुए प्रीति ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और उनके चाहने वालों से कपिल के खिलाफ आने वाली खबरों पर भरोसा न करने और उन्हें तूल न देने की अपील की।
I hope u guys read dis for better understanding.... @KapilSharmaK9 pic.twitter.com/zjgU564xvO
— Preeti simoes (@preeti_simoes) September 13, 2016
I wud request all well wishers to neither panic or react to news ..der Iz a course of action am sure being taken which Iz well thought out..
— Preeti simoes (@preeti_simoes) September 13, 2016
कपिल ने किया था ट्वीट
बता दें कि कपिल शर्मा ने बीते सप्ताह बीएमसी में भ्रष्टाचार को लेकर एक ट्वीट किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल किया था कि क्या यही हैं अच्छे दिन? इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक ओर जहां बीएमसी ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है तो वहीं दूसरी ओर राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।












Click it and Unblock the Notifications