देखें तस्‍वीरें: जब रियल लाइफ में बॉलीवुड एक्‍टर्स का हुआ मौत से सामना

शूटिंग के दौरान हुए हादसे में मौत की यह घटना भले ही पहली बार हुई हो लेकिन शूटिंग के दौरान हादसे कई बार हो चुके हैं। तो आईए आज आपको उन हादसों के बारे में विस्‍तार से बताते हैं।

नई दिल्‍ली। कन्‍नड़ फिल्म मस्तीगुड़ी की शूटिंग के दौरान दो अभिनेताओं उदय और अनिल की मौत हो गयी। ये दोनों अभिनेता फिल्‍म की क्‍लाइमेक्‍स शूट के दौरान हेलीकॉप्टर से झील में कूदे थे। हालांकि, 'मस्थीगुडी' फिल्म में लीड रोल निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता दुनिया विजय को बचा लिया गया। हादसा बेंगलुरू की टिपागोंडानाहल्ली बांध से सटी झील में एक स्टंट सीन करने के दौरान हुआ।

पुलिस का कहना है कि राघव उदय और अनिल झील की तेज लहरों में बह गए। झील की गहराई 30 से 60 फीट है। हालांकि अभी तक दोनों की बॉडी नहीं मिली है। वहीं इस मामले में फिल्‍म के डायरेक्‍टर पर लापरवाही बरतने का केस दर्ज किए जाने की तैयारी भी चल रही है।

इस हादसे से कर्नाटक फिल्‍म इंडस्‍ट्री में शोक का माहौल है। शूटिंग के दौरान हुए हादसे में मौत की यह घटना भले ही पहली बार हुई हो लेकिन शूटिंग के दौरान हादसे कई बार हो चुके हैं। तो आईए आज आपको उन हादसों के बारे में विस्‍तार से बताते हैं।

फिल्‍म कुली, मौत के मुंह से बाहर आए थे बिग बी

फिल्‍म कुली, मौत के मुंह से बाहर आए थे बिग बी

26 जुलाई 1982 को बेंगलुरू में मनमोहन देसाई की फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन एक दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। को-एक्‍टर पुनीत इस्सर के साथ लड़ाई के एक दृश्य में उन्हें छलांग लगाकर एक मेज पर आना था लेकिन छलांग लगाने में चूक की वजह से मेज का किनारा उनके पेट पर लग गया। इस हादसे में बच्‍चन का लीवर बुरी तरह डैमेज हो गया। आज भी अमिताभ बच्‍चन का लीवर सिर्फ 25 प्रतिशत ही काम करता है।

 फिल्‍म शूट आउट एट वडाला, जॉन अब्राहम को छू कर निकली गोली

फिल्‍म शूट आउट एट वडाला, जॉन अब्राहम को छू कर निकली गोली

शूट आउट एट वडाला मूवी में जॉन अब्राहम को अनिल कपूर ने खाली गोली मारनी थी पर दूरी कम होने की वजह से गोली ने जॉन के गले के पास घाव कर दिया । आज भी ये घाव उनके कॉलर बोन के पास देखा जा सकता है ।

फिल्‍म खाकी, एश्‍वर्या राय को टूट गया पैर

फिल्‍म खाकी, एश्‍वर्या राय को टूट गया पैर

खाकी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान नासिक के पास एक जीप ने एश्‍वर्या राय को टक्कर मार दी थी । इस सीन में जीप को 20 फीट दूरी पर रुकना था पर जीप ड्राइवर का कंट्रोल नहीं रहा और ऐश्वर्या को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर आ गया था।

फिल्‍म गुंडे, रणबीर सिंह हुए थे घायल

फिल्‍म गुंडे, रणबीर सिंह हुए थे घायल

फिल्म ‘गुंडे' के एक गाने की शूटिंग के दौरान रणबीर घायल हो गए थे। रणबीर को इस दुर्घटना में गहरी चोट लगी थी। चोट रणबीर के गाल पर लगी थी जिसके चलते उन्‍हें कुछ टाकं भी लगाने पड़े थे।

 फिल्‍म अग्‍निपथ, ह्रितिक रोशन को लगी थी चोट

फिल्‍म अग्‍निपथ, ह्रितिक रोशन को लगी थी चोट

अग्निपथ मूवी की शूटिंग के दौरान ह्रितिक रोशन को गहरी चोट आई थी और इसके लिए इन्हे मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एम आर आइ करवानी पड़ी थी।

फिल्‍म प्‍लेयर्स, नील नितिन मुकेश

फिल्‍म प्‍लेयर्स, नील नितिन मुकेश

प्लेयर्स मूवी की शूटिंग के दौरान नील नितिन मुकेश को चार फ्रैक्चर्स का सामना करना पड़ा था। एक सीन की शूटिंग में नील की अंगुलिया टूट गई थी।

फिल्‍म राउडी राठौर, अक्षय कुमार

फिल्‍म राउडी राठौर, अक्षय कुमार

अक्षय कुमार जो कि स्टंट्स के माहिर माने जाते हैं को भी इन स्टंट्स के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था। राउडी राठौर मूवी के दौरान उन्‍हें कंधे में चोट लग गई थी। हालांकि इन्होंने उसी वक्त शूटिंग शुरू कर दी थी पर बाद में दर्द का अहसास हुआ तो शूटिंग रोकनी पड़ी ।

फिल्‍म बोल बच्‍चन, रिक्‍शे से गिर गए अभिषेक बच्‍चन

फिल्‍म बोल बच्‍चन, रिक्‍शे से गिर गए अभिषेक बच्‍चन

फिल्‍म बोल बच्चन की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्‍चन हाथ और पैर में चोट लगा बैठे और उनकी आँख के पास भी 6 टाँके आये। फ़िल्म दम मारो दम के दौरान भी कमर दर्द की शिकायत इन्होंने की थी ।

 फिल्‍म दुल्‍हा मिल गया, शाहरुख को कंधे में लगी चोट

फिल्‍म दुल्‍हा मिल गया, शाहरुख को कंधे में लगी चोट

दुल्हा मिल गया के दौरान शाहरुख़ खान के कंधे में चोट आ गई थी। और इस वजह से उन्हें कुछ महीनों तक आराम करना पड़ा था। ये फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई थी।

फिल्‍म मदर इंडिया, जलने से बची नर्गिस

फिल्‍म मदर इंडिया, जलने से बची नर्गिस

नर्गिस के साथ हादसा ‘मदर इंडिया' फिल्म के शूट के दौरान हुआ जब उन्हें आग की लपटों ने घेर लिया। सुनील दत्त ने एक रियल हीरो की तरह नर्गिस की जान बचाई और खुद इस एक्सीडेंट में थोड़े ज़ख़्मी हुए। इस एक्सीडेंट के बाद नर्गिस और सुनील एक हुए और शादी के बंधन में बंध गए।

फिल्‍म वांटेड, सलमान खान हुुए चोटिल

फिल्‍म वांटेड, सलमान खान हुुए चोटिल

फिल्‍म वांटेड के शूटिंग के दौरान सलमान खान चोटिल हो गए थे। इसके चलते फिल्‍म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+