Jio फोन में है सिर्फ 2MP कैमरा और 4GB मेमोरी, फोन के फीचर्स हुए लीक

नई दिल्ली। 21 जुलाई को रिलायंस ने अपने एजीएम मीटिंग में एक और बड़ा धमाका किया और जियो फोन लॉच कर दिया। इस फोन को लेकर कर किसी को इंतजार है। फोन की ऑफलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है और 24 अगस्त से इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। फोन की खासियत को लेकर रिलायंस की ओर बहुत कुछ खुलासा नहीं किया गया, लेकिन हम आज आपको जियो फोन के बारे में ऐसी खास बातें बताने जा रहे हैं, जिसे फोन की बुकिंग से पहले जानना आपके लिए जरूरी है।

जियो फोन में फ्रंट कैमरा

जियो फोन में फ्रंट कैमरा

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक जियो फोन में फ्रंट और रियर कैमरा दोनों है। इसकी कीमत को जानने के बाद अदाजा लगाया जा रहा था कि फोन में फ्रंट कैमरा नहीं होगा, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक जियो फोन में 2MP का फ्रंट और 2MP का रियर कैमरा है।

फोन की मेमोरी

फोन की मेमोरी

रिपोर्ट के मुताबिक जियो फोन में 4जीबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यानी की आप अपने जियो फोन से वीडियो कॉल और वाइस कॉल कर सकते हैं।

जियो फोन की खासियत

जियो फोन की खासियत

आप अपने जियो फोन में 0 बटन दबाकर वेब एक्सेस कर सकते हैं,जिसके बाद आप यूट्यूब वीडियो, फेसबुक, मौसम की जानकारी, वॉलपेपर डाउनलोड जैसे पीचर का इस्तेमाल कर सकते है। जियो फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वॉयस कमांड पर चलता है। आप अपनी आवाज से कॉल रिकॉर्ड, कॉटैक्ट, मैसेज, म्यूजिक और गूगल सर्च कर सकते हैं।

जियो सिनेमा

जियो सिनेमा


जियो फोन में आपको जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक एप पहले से डाउनलोड मिलेगा। जियो सिनेमा में आपको पास 6000 फिल्मों का कलेक्शन होगा, जबकि 6000 म्यूजिक वीडियो और करीब 1 लाख विज्ञापन मुक्त कंटेंट मौजूद होंगे। जियो की तरफ से लॉन्च किया गया फीचर फोन मल्टीमीडिया खूबियों से लैस होगा। जियो फोन में 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जो कि न्यूमेरिक कीबोर्ड से ऑपरेट होगा।

कई भाषाओं में जानकारी

कई भाषाओं में जानकारी

जियो फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक होगा। फोन में एफएम रेडियो और 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें ब्लुटूथ दिया गया है। फोन में जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा और जियो टीवी जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आएंगे।

टीवी से कनेक्ट

टीवी से कनेक्ट

जियो फोन की एक खासियत ये भी है कि इस फोन को आप अपने टीवी स्क्रीन से कनेक्ट कर सकते है। यानी आप JioTV और JioCinema के कंटेंट को अपने स्क्रीन पर देख सकते है।

 जीपीएस से लैस

जीपीएस से लैस

जियो फोन में जीपीएस मौजूद होगा। यानी आप अपने जियो फोन को गूगल मैप और नेविगेशन से जोड़ सकते हैं।

जियो असिस्टेंट

जियो असिस्टेंट

जियो फोन में जियो असिस्टेंट मौजूद होगा। ये जियो असिस्टेंट बिल्कुल गूगल की तरह काम करेगा। यानी आप उसे कमांड देंगे और जियो असिस्टेंट उस सर्च को पूूरा कर आपको रिजल्ट देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+