इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे: अमेरिका के पांच राष्ट्रपति रहे लेफ्ट हैंडर तो भारत में अमिताभ से लेकर सचिन तक हैं लेफ्ट हैंडर
वाशिंगटन। इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे यानी उन लोगों का दिन जो बाएं हाथ से लिखते हैं और जिनका सारा काम बाएं हाथ से ही होता है। वर्ष 1991 में इस दिन की शुरुआत हुई थी और हर वर्ष 13 अगस्त को यह दिन मनाया जाता है।इस दिन को घोषित करने का मकसद उन लोगों में मौजूद हीन भावना को खत्म करना था जिन्हें लेफ्ट हैंडर होने की वजह से कई लोगों के सामने मजाक का सामना करना पड़ता था। लोगों में ऐसे लोगों के लिए जागरुकता और उनके साथ अच्छे ढंग से पेश करने के उद्देश्य से शुरू होने वाले इस दिन को आज एक नया मुकाम मिल गया है। आज एक नहीं बल्कि कई ऐसे लोगों के बारे में दुनिया जानती है जो लेफ्ट हैंडर हैं और जिन्हें दुनिया में अलग-अलग वजहों से शोहरत हासिल है।
कुछ रोचक तथ्य
- लेफ्ट हैंडर्स भले ही बाएं हाथ से कोई डिजाइन बनाएं लेकिन उसका रुख हमेशा दायीं ओर होता है।
- जुड़वा बच्चों में से एक के लेफ्ट हैंडर होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
- लेफ्ट हैंडर्स में हकलाने और डिस्लेक्सिया की बीमारी की दर सबसे ज्यादा होती है।
- पानी के अंदर किसी भी चीज को पहचानने की क्षमता लेफ्ट हैंडर्स में सबसे तेज होती है।
- लेफ्ट हैंडर्स टेनिस, बेसबॉल, स्विमिंग और फेंसिंग जैसे खेलों में उस्ताद होते हैं।
- दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की तुलना में लेफ्ट हैंडर्स जल्दी परिपक्व हो जाते हैं।
- अमेरिका के अपोलो मिशन पर जाने वाले हर चार अतंरिक्ष यात्रियों में से एक लेफ्ट हैंडर था।
- लेफ्ट हैंडर्स काफी तेज दिमाग वाले होते हैं।
- उनमें कल्पना करने की क्षमता बहुत तेज होती है।
आगे की स्लाइड्स में जानिए दुनिया के कुछ खास लेफ्ट हैंडर्स के बारे में।

बराक ओबामा
अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा लेफ्ट हैंडर हैं। हालांकि कई रिसर्च में यह बात कही गई है लेफ्ट हैंडर्स बहस में अच्छे नहीं होते हैं लेकिन ओबामा ने शायद उन रिसर्च को गलत साबित कर दिया है।

रोनाल्ड रीगन
अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन भी लेफ्ट हैंडर ही थे। हालांकि वह अक्सर मजाक में कहते थे कि मैं दाएं हाथ से भी लिखकर दिखा सकता हूं। हालांकि रीगन की कुछ फोटोग्राफ्स ऐसी भी हैं जिसमें उन्हें दाएं हाथ से लिखते हुए देखा जा सकता है।

बिल क्लिंटन
रीगन के बाद अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे जॉर्ज एच. डब्लूय बुश भी लेफ्ट हैंडर ही हैं। उनके बाद अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी इसी क्लब का हिस्सा हैं। वैसे आपको बता दें कि पिछले कुछ दशकों में अमेरिका को सात में से पांच राष्ट्रपति लेफ्ट हैंडर ही मिले हैं।

डेविड कैमरुन
ब्रिटेन के पूर्व पीएम भी अपने करीबी दोस्त बराक ओबामा की ही तरह लेफ्ट हैंडर हैं। कैमरुन की मानें तो उन्हें इसमें कभी भी झिझक नहीं हुई।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी लेफ्ट हैंडर्स क्लब का हिस्सा हैं। अमिताभ की मानें तो लेफ्ट हैंडेड होना उनके लिए लकी है।

सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जो खेलते तो दाएं हाथ से थे दरअसल एक लेफ्ट हैंडर हैं।

बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स आज दुनिया भर के युवाओं के आदर्श हैं। गेट्स की मानें तो वह दाएं हाथ से शायद अच्छी हैंडराइटिंग ही नहीं बना पाए कभी इसलिए ही उन्होंने लेफ्ट हैंड से कोशिश शुरू की थी।

स्टीव जॉब्स
खड़ूस बॉस के तौर पर मशहूर एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने लेफ्ट हैंड से ही एप्पल के हर प्रोडक्ट को मार्केट में लांच किया।

मार्क जुकेरबर्ग
फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग भी इसी क्लब का हिस्सा हैं और उन्हें ऑटोग्राफ लेफ्ट हैंड से देने में कोई प्राब्लम नहीं है।

जॉन मैकनैरो
टेनिस के बादशाह और कई खिलाड़ियों के आदर्श जॉन मैकनैरो न सिर्फ लेफ्ट हैंड से ऑटोग्राफ देते थे बल्कि इसी हाथ से विनिंग शॉट लगाते थे।

लियोनल मेसी
जी हां, स्टार खिलाड़ी मेसी भी आज इस दिन को सेलिब्रेट करने वाली हस्ती हैं।

जूलिया रॉबर्ट
'प्रिटी वुमन' जूलिया रॉबर्ट की मां ने कई बार दाएं हाथ से ही काम करने को कहती थी लेकिन उन्हें सिर्फ बाएं हाथ से काम करना ही सुविधाजनक लगता था।

प्रिंस विलियम
ब्रिटेन के शाही परिवार के लाडले प्रिंस विलियम जो कि रॉयल एयरफोर्स में ऑफिसर हैं, लेफ्ट हैंड से ही काम करते हैं।

ओफ्रा विन्फ्रे
अपने संघर्ष और बुद्धिमता के दम पर युवाओं में एक अलग पहचान बना चुकी ओफ्रा विन्फ्रे।

चार्ली चैप्लिन
दुनिया को 'कॉमेडी की नई-नई बातों से रूबरू कराने वाले और आज तक सबको हंसने के लिए मजबूर करने वाले चार्ली चैप्लिन भी लेफ्ट हैंडर ही थे।

न्यूटन
आपने न्यूटन का लॉ ऑफ ग्रैविटी तो पढ़ा ही है तो अब आप यह भी जान लीजिए कि इसके जनक न्यूटन भी बाएं हाथ के कारीगर थे।

लियोनॉर्डो द विंची
मोनालिसा की पेंटिंग में रहस्यमी मुस्कान लियोनार्डो द विंची के बाएं हाथ का ही कमाल है।

स्टीव फोर्ब्स
दुनियाभर के अमीरों का रिकॉर्ड रखने वाली फोर्ब्स मैगजीन के स्टीव फोर्ब्स भी इसी कतार में हैं।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति












Click it and Unblock the Notifications