यहूदी थी पहली मिस इंडिया, पाक की जासूसी का लगा था आरोप
नई दिल्ली। भारत और इजरायल के रिश्ते आज से नहीं बल्कि सदियों पुराने हैं, इतिहास की किताबों में इसका भरपूर उल्लेख है लेकिन आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि स्वतंत्र भारत की पहली मिस इंडिया ईस्थर विक्टोरिया अब्राहम यहूदी थीं।

ईस्थर विक्टोरिया अब्राहम
इनखबर.कॉम के मुताबिक इस मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता में किया गया था, जिसे कि ईस्थर विक्टोरिया अब्राहम ने जीता था। विक्टोरिया अब्राहम एक बगदादी यहूदी बिजनेसमैन पिता रुबेन अब्राहम की पुत्री थीं। उनकी मां कराची की थीं, प्रमिला ने सैयद हसन अली जैदी से शादी की थी।

वो प्रमिला नाम से चर्चित हुईं
बाद में विक्टोरिया जब रूपहले पर्दे पर अभिनेत्री बनीं तो वो प्रमिला नाम से चर्चित हुईं। आज भी शायद लोगों को पता नहीं होगा कि प्रमिला का असली नाम ईस्थर विक्टोरिया अब्राहम था।

उनकी उम्र 31 बरस
जिस समय प्रमिला ने मिस इंडिया प्रतियोगिता जीती थी, उस वक्त उनकी उम्र 31 बरस थी और ये वो दौर था जब इस तरह की प्रतियोगिताओं को अच्छा नहीं माना जाता था लेकिन पैसे वाले घर की विक्टोरिया ने समाज की इन सारी रूढिवादी परंपराओं को तोड़ा था।

कैम्ब्रिज यूनीवर्सिटी
आपको बता दें कि प्रमिला ने कैम्ब्रिज यूनीवर्सिटी से स्नातक किया था और वो काफी बिंदास और खूबसूरत हस्ती की मालकिन थीं। प्रमिला ने लगभग 30 हिंदी फिल्मों में काम किया था, उन्हें हिंदी सिनेमा की पहली महिला प्रोडयूसर होने का भी गौरव प्राप्त है।

जासूसी का आरोप
प्रमिला का ननिहाल पाकिस्तान में था और वो फिल्मों से जुड़ी हुई थीं, वो अक्सर देश के कोने-कोने में घूमती हुई पाई जाती थीं इसलिए बॉम्बे के चीफ मिनिस्टर मोरारजी देसाई को शक हुआ कि प्रमिला पाकिस्तान के लिए जासूसी करती हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें गिरफ्तार भी करवा लिया था लेकिन बाद में उनका शक गलत साबित हुआ था।
-
Bengal Chunav 2026: 7वां वेतन, घुसपैठ पर एक्शन, PM मोदी की बंगाल को 6 गारंटी, चुनाव जीते तो क्या करेंगे? -
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!












Click it and Unblock the Notifications