फिर लीक हुईं iPhone 8 की तस्वीरें, जानिए कैसा दिखता है ये ड्रीम फोन
ट्विटर पर बेंजामिन गेस्किन iPhone 8 की जो तस्वीरें साझा की हैं उनके मुताबिक नया आईफोन ग्लास और स्टेनलेस स्टील का बना है।
नई दिल्ली। एप्पल के नए iPhone 8 को लेकर काफी समय से अटकलें और अफवाहों का बाजार गर्म है। बीच में कुछ तस्वीरें भी सामने आईं जिनमें फोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बड़े बदलाव का दावा किया गया। अब एक बार फिर आईफोन 8 की नई तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें एक ट्विटर यूजर ने जारी किया है।

कैसा होगा नया iPhone?
ट्विटर पर बेंजामिन गेस्किन iPhone 8 की जो तस्वीरें साझा की हैं उनके मुताबिक नया आईफोन ग्लास और स्टेनलेस स्टील का बना है। साथ ही इसमें बेजल लेस एज-टु-एज डिस्प्ले दिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि एप्पल ने इस मॉडल में होम बटन हटा दिया है।

डमी मॉडल होने का दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डमी मॉडल है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें आईफोन 8 बताया गया है। हालांकि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है कि तस्वीरें आईफोन की ही हैं। क्योंकि जो तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की गई हैं उनमें कहीं भी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं दिखा।

डुअल कैमरा के साथ आएगा नया iPhone?
लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, फोन के निचले हिस्से लाइटनिंग पोर्ट है। इसके अलावा वॉल्यूम बटन दाईं ओर है जबकि पावर बटन बाईं ओर है। केजीआई सिक्योरिटीज एप्पल के एक्सपर्ट मींग-शी-क्यो ने कहा कि iPhone 8 में एक रेवोल्यूशनरी फ्रंट फेस कैमरा के साथ 3D सेंसर भी होगा। इसमें फेस लॉक का ऑप्शन भी होगा। जबकि रियर में डुअल कैमरे वर्टिकल होंगे।

लीक्स में किया गया ये भी दावा
लीक्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 8 तीन मॉडल्स पर काम कर रहा है। इनमें एक हैंडसेट 5.8 इंच स्क्रीन का होगा जबकि बाकी दो मॉडल 4.7 और 5.5 इंच स्क्रीन के होंगे। इस आईफोन का बैक कवर ग्लास का होगा। इसमें निचले हिस्से में फिंगर टच सेंसर रहेगा। आईफोन अपने 10वें साल में किस रूप में आएगा इसे लेकर अब तक पुख्ता जानकारी नहीं आई। इस मॉडल के सितंबर में लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications