भारतीय महिलाओं को पति से ज्यादा स्मार्टफोन पसंद
नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आजकल भारतीय पत्नियां पुरुषों की तुलना में स्मार्टफोन पर ज्यादा समय खर्च करती हैं, उन्हें पति की बात से ज्यादा फेसबुक भाता है।
नई दिल्ली। सुनकर अजीब लगा ना, लेकिन सच्चाई यही है..ये बात हालिया रिपोर्ट में निकलकर आयी है, जिसमें कहा गया है कि आज कल की महिलाओं को पति से ज्यादा स्मार्ट फोन भा रहे हैं।
इस रिपोर्ट की खास बातें
- आजकल भारतीय पत्नियां पुरुषों की तुलना में स्मार्टफोन पर ज्यादा समय खर्च करती हैं, उन्हें पति की बात से ज्यादा फेसबुक भाता है।
- रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाएं, पुरुषों की तुलना में 80 प्रतिशत ज्यादा वक्त फेसबुक पर बिताती हैं।
- प्रत्येक व्यक्ति रोजाना औसतन तीन घंटे अपना मोबाइल इस्तेमाल करता है।
- इसमें महिलाओं की संख्या मर्दों से ज्यादा है।
- जो वक्त बताया गया है वो पिछले साल की तुलना में 55 प्रतिशत ज्यादा है।
- यह वक्त टीवी और अन्य माध्यम पर बिताने वाले वक्त से भी ज्यादा है।
- महिलाओं की फोन में बढ़ती रूचि के कारण ऑनलाइन खरीदारी में इस साल 15% की बढ़ोतरी हुई है।
- ये रिपोर्ट दिल्ली की एक रिसर्च विभाग ने दी है।













Click it and Unblock the Notifications