Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Deepti Sharma: एक थ्रो ने बदली दीप्ति शर्मा की किस्मत, आज है स्टार क्रिकेटर

दीप्ति शर्मा एक ऑलराउंडर क्रिकेटर है। बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से गेंदबाजी करती है। दीप्ति शर्मा वनडे क्रिकेट में एक पारी में 188 रन के साथ तीसरा सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर करने वाली महिला खिलाड़ी भी है।

indian star cricketer Deepti Sharma journey of how to start cricket career

Deepti Sharma: यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए दीप्ति शर्मा को उपकप्तान बनाया है। यूपी ने 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगाकर दीप्ति को अपनी टीम में शामिल किया है। वे वुमेंस प्रीमियर लीग में चौथी सबसे महंगी खिलाड़ी है। दीप्ति शर्मा वनडे क्रिकेट में एक पारी में 188 रन के साथ तीसरी सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर करने वाली महिला क्रिकेट खिलाड़ी भी है।

दीप्ति शर्मा का जन्म 24 अगस्त 1997 को आगरा में हुआ था। उनके पिता का नाम भगवान शर्मा है और वे भारतीय रेलवे में सेवाएं दे चुके हैं। दीप्ति ने छोटी उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उस समय वे अपने भाई के साथ खेलने जाती थी। इसके बाद दीप्ति ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपने भाई के साथ ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। दीप्ति के भाई उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं।

एक थ्रो ने बदली किस्मत

हुआ यूं था कि एक दिन दीप्ति अपने भाई के साथ क्रिकेट देखने पहुंची। मैच के दौरान गेंद दीप्ति के पास आकर रूकी तो उनसे गेंद फेंकने के लिए कहा गया। तब दीप्ति ने करीब 50 मीटर की दूरी से सीधे स्टंप पर गेंद मार दी। उस समय भारतीय महिला टीम की चयनकर्ता हेमलता काला की नजर उन पर पड़ी और यहां से दीप्ति की जिंदगी बदल गई।

हेमलता ने दीप्ति के भाई सुमित शर्मा को बुलाकर उनकी बहन का नाम पूछा और कहा कि इस बच्ची को क्रिकेट खिलाना शुरू कर दो। ये बच्ची एक दिन देश के लिए खेलेगी। दीप्ति ने एक बार कहा था कि हेमलता दीदी ने मुझे जिस तरह से क्रिकेट खेलने के लिए मोटीवेट किया है वे उन लम्हों को जिंदगी में कभी नहीं भुला सकती।

जो ताने मारते थे वे करते हैं तारीफ

दीप्ति की मां ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दीप्ति लड़कों के साथ खेलती थी। जहां कहीं भी उसे मौका मिलता तो दीप्ती जरूर खेलती थी। लोग कई तरह की बातें करते, ताने भी मारते। पर अब वही दीप्ति की तारीफ करते हैं। दीप्ति ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पदार्पण 16 जून 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था। वहीं वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 नवंबर 2014 को किया। इसके साथ ही 31 जनवरी 2016 को दीप्ति ने टी-20 खेलने की शुरूआत की थी।

हर बार कर दिया जाता था नजरअंदाज

ऐसा नहीं है कि दीप्ति को संघर्ष का सामना नहीं करना पड़ा हो। स्टेट टीम में सेलेक्‍शन की बात आती तो दीप्ति को नजरअंदाज कर दिया जाता था। मगर दीप्ति की क्षमता को पूर्व भारतीय बल्लेबाज और चयनकर्ता रीता डे ने समझा। वे दीप्ति की मेंटर बन गयी। साथ ही आपको बता दें कि दीप्ति ने अपने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के तौर पर की थी। लेकिन स्‍थानीय कोच और चयनकर्ताओं की मदद से उन्होंने ऑफ स्पिन की कला में महारथ हासिल कर ली।

भाई ने नौकरी छोड़कर बहन को सिखाया क्रिकेट

बहन की अच्छी परफॉर्मेंस को लेकर भाई सुमित ने अपनी नौकरी तक छोड़ दी। यह बात खुद दीप्ति के भाई ने एक इंटरव्यू में कही थी। उन्होंने बताया कि मैं नोएडा में नौकरी करता था। एक बार मैं घर आया तो देखा दीप्ति स्टेडियम नहीं जा रही थी और साथ ही उसका वजन भी बढ़ गया था। मैंने सोचा जो मैं नहीं कर पाया था, वह मेरी बहन करेगी। और इसके लिए मैंने घर में बात की और नौकरी छोड़कर बहन के करियर पर ध्यान दिया और मेरी मेहनत रंग लाई।

दीप्ति की उपलब्धियां

2018 में दीप्ति शर्मा को बीसीसीआई ने सर्वश्रेष्ठ घरेलू महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से नवाजा था। वहीं भारत सरकार की तरफ से साल 2020 में दीप्ति शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। दीप्ति ने 89 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 100 विकेट झटकने का रिकॉर्ड बनाया हैं। वे टी-20 में इस आंकड़े को छूने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर है।

रन आउट विवाद पर मचा था हड़कंप

दीप्ति शर्मा ने जिस तरह इंग्लैंड की खिलाड़ी चार्ली डीन को रन आउट किया था, उसे लेकर विवाद हो गया था। दरअसल, सितंबर 2022 में दीप्ति शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में मांकडिंग के जरिए चार्ली को आउट किया था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम जीत के नजदीक थी लेकिन उसके पास महज एक विकेट बाकी था। इंग्लैंड को जीत के लिए 40 गेंदों पर 17 रन की जरूरत थी। दीप्ति जब 44वें ओवर की तीसरी गेंद फेंकने के लिए आगे बढ़ीं तो उन्होंने देखा कि चार्ली क्रीज से बहुत आगे निकल चुकी हैं, ऐसे में दीप्ति ने पीछे मुड़कर स्टम्प उड़ा दिए थे। इसी विकेट के साथ ही भारत ने मैच भी जीत लिया और सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली।

इस पर क्रिकेट का नियम बनाने वाले संस्थान एमसीसी (मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब) ने दीप्ति शर्मा मामले पर बयान भी जारी किया था। एमसीसी का कहना था कि हाल ही में क्रिकेट के नियम बदल गए हैं। पहले इस तरह के रन आउट को आउट तो दिया जाता था, पर इसे अनफेयर प्ले की श्रेणी में रखा गया था। हालांकि अब इस तरह के रन आउट में खिलाडी को रन आउट माना जायेगा।

यह भी पढ़ें: WPL 2023 Auction: 'हनुमान जी' की भक्त दीप्ति शर्मा हुईं मालामाल, UP के लिए करेंगी कमाल, मिले इतने करोड़

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+