न्यू रिसर्च: यौन क्रिया बचाती है प्रोस्टेट कैंसर से

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अगर आप शादीशुदा हैं तो यह जानना आपके लिये बेहद जरूरी है कि लाइफपार्टनर से यौन संबंध बनाने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार 20 मिनट के यौन संबंध में खर्च होने वाली कैलोरी, 5 किलोमीटर पैदल चलने पर खर्च होने वाली कैलोरी के बराबर होती है। यही नहीं नियमित यौन संबंध से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा भी कम होता है। डा. पाल ने एक शोध के हवाले से कहा कि 50 साल की उम्र के बाद संभोग करने से प्रोसट्रेट की आशंका घट जाती है।

दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीच्यूट से जुड़े एंड्रोलोजिस्ट डा. एसके पाल ने हाल ही में एक अध्ययन किया जिसमें उन्होंने पाया कि 20 मिनट तक संभोग क्रिया में लगे रहने से इंसान की उनती कैलोरीज खर्च हो जाती हैं, जितनी 3 किलोमीटर चलने से होती हैं।

अकेलेपन का शत्रु

डा. एसके पाल ने अपनी रिसर्च से साबित किया है कि महानगरों के जीवन की आपाधापी में इंसान अपने को बिल्कुल अकेला महसूस करता है। इसके चलते सेहत पर बेहद प्रतिकूल असर प़ड़ता है। नियमित संभोग से इंसान का अकेलापान दूर हो जाता है। इससे पति-पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।

आप भी जानिए अहम बातें

  • संभोग करने से इंसान का स्ट्रेस लेवल बहुत घटता है। उसे चैन की नींद आती है।
  • स्ट्रेस के चलते तमाम बीमारियां जन्म ले रही हैं। 50 साल की उम्र के बाद भी सेक्स करना नियमित रखिए।
  • नियमित रूप से संभोग करने से आप सेहतमंद रहते हैं।
  • नियमित संभोग करने से शरीर में खून का प्रवाह बेहतर तरीके से चलता है।
  • अगर आप हफ्ते में तीन बार संभोग करते हैं तो आप साल में 7500 कैलोरीज खर्च कर लेते हैं साल में।
  • मतलब आप साल में 75 किलोमीटर जोगिंग कर लेते हैं।
  • संभोग करने से प्रोसट्रेट कैंसर का खतरा भी घट जाता है।
  • वीर्य के नियमित स्खलन से प्रोसट्रेट कैंसर की संभावनाएं लगभग समाप्त हो जाती हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+