Independence Day 2019: जानिए राष्ट्रगान जन गण मन... के एक-एक शब्द का मतलब
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व ही नहीं बल्कि उन लोगों को नमन करने का दिन है, जिनके बलिदानों की वजह से आज हम खुली हवा में चैन की सांस ले रहे हैं। आज वक्त है अपनी आने वाली पीढियों को आजादी के महत्व को समझाने का, ये आजादी बहुत सारे बलिदानों की वजह से मिली है, इसलिए इसके महत्व का जानना बहुत जरूरी है। 15 अगस्त के दिन लोग अपने तिरंगे को फहराते और राष्ट्रगान गाकर जश्न मनाते हैं।

सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान
हमारे देश का राष्ट्रगान ना केवल हमारी पहचान है बल्कि हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भी है। पंडित रविंद्रनाथ टैगोर की कलम से लिखे राष्ट्रगान जनगणमन को यूनेस्को की ओर से विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रगान करार दिया गया है, जो कि हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।

24 जनवरी 1950
आपको बता दें कि भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' मूलतः बांग्ला भाषा में लिखा गया था, जिसे भारत सरकार द्वारा 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान के रूप में अंगीकृत किया गया था।
गायन की अवधि लगभग 52 सेकंड निर्धारित
इसके गायन की अवधि लगभग 52 सेकंड निर्धारित है और जब राष्ट्रगान गाया या बजाया जाता है तो श्रोताओं को सावधान की मुद्रा में खड़े होना आवश्यक है लेकिन हममें से बहुत कम लोगों को पता है कि राष्ट्रगान में लिखे एक-एक शब्द का मतलब क्या है।

जानिए क्या है जन गण मन...का मतलब..
आज हम आपको गुरुदेव की कलम से लिखे गये राष्ट्रगान के एक-एक शब्द का मतलब बता रहे हैं, ताकि इसे पढ़ने के बाद आप जब भी अपना राष्ट्रगान गाएं तो उसके एक-एक शब्द को महसूस करते हुए सही उच्चारण से गा सकें।
जानिए क्या है जन गण मन...का मतलब..

शब्द =अंग्रेजी अर्थ= हिंदी पर्यायवाची
- जन= People= लोग
- गण= Group= समूह
- मन= Mind = दिमाग
- अधिनायक= Leader= नेता
- जय हे= Victory= जीत
- भारत= India= भारत
- भाग्य= Destiny= किस्मत
- जय हे= Victory= जीत
- भारत= India= भारत
- भाग्य= Destiny= किस्मत
- विधाता= Disposer= ऊपरवाला
- पंजाब= Punjab= पंजाब
- सिंधु= Sindhu =सिंधु
- गुजरात= Gujarat= गुजरात
- मराठा= Maratha= मराठा (महाराष्ट्र)
- द्रविण= South= दक्षिण
- उत्कल= Orissa= उड़िसा
- बंगा= Bengal= बंगाल
- विंध्य= Vindhyas= विन्धयाचल
- हिमाचल= Himalay= हिमालय
- यमुना= Yamuna = यमुना
- गंगा= Ganges = गंगा
- उच्छलय= Moving= गतिमान
- जलधि= Ocean = समुद्र
- तरंगा= Waves = लहरें ( धाराएं)
- तब = Your = तुम्हारा
- शुभ = Auspicious = मंगल
- नामे = name = नाम
- जागे= Awaken = जागो
- तब = Your = तुम्हारा
- शुभ = Auspicious = मंगल
- आशीष= Blessings = आशीर्वाद
- मांगे = Ask = पूछो
- गाहे = Gaahe = गाओ
- तब = Your = तुम्हारी
- जय = Victory = जीत
- गाथा = Song = गीत
- जन = People = लोग
- गण = Group = समूह
- मंगल = Fortune = भाग्य
- दायक = Giver = दाता
- जय हे = Victory Be = जीत
- भारत = India = हिंदुस्तान
- भाग्य = Destiny = किस्मत
- विधाता = Dispenser= ऊपरवाला
- जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे.= Victory, Victory, Victory, Victory Forever =
- विजय, विजय, विजय, विजय हमेशा के लिए ...
- जय हिंद = JAIHIND












Click it and Unblock the Notifications