बिना कार्ड के ही ATM से निकालें पैसे, जानें क्या है तरीका

आपको अपने साथ ATM कार्ड लेकर चने की जरुरत नहीं। आप बिना एटीएम कार्ड के भी एटीएम मशीन से पैसा निकाल सकते हैं।

नई दिल्ली। इन दिनों देशभर में एटीएम, बैंक और नोटों की बातें हो रही है। जहां कहीं भी आपको भीड़ दिख जाए तो समझिए की आसपास कोई एटीएम या बैंक है। नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर की कतार लंबी होती जा रही है। क्या करें अगर पैन कार्ड, आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी हो जाए गुम ?

atm machine

लोग अपना एटीएम कार्ड लेकर पर्स में घूम रहे हैं कि कहीं लाइन छोटी दिख जाए और वो पैसा निकाल सकें, लेकिन हर जगह मायूसी ही मिलती है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिसमें आपको एटीएम लेकर घूमने की जरुरत नहीं है। यानी बिना एटीएम कार्ड के भी आप एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे बिना कार्ड के एटीएम से आप पैसे निकाल सकते हैं... कैसे घर बैठे बदलें आधार कार्ड में पता या जन्म तारीख?

बिना कार्ड के ही एटीएम से निकालें पैसे

  • कार्ड के बिना एटीएम से पैसा निकालने के लिए आपको सबसे पहले खुद को यानी अकाउंट होल्डर को बैंक में रजिस्टर्ड करवाना होगा।
  • आप बैंक के कस्टमर सर्विस सेंटर पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर पर्सनल आईडेंटीफिकेशन नंबर मिलेगा।
  • 4 अंकों का ये वेरिफिकेशन नबंर एटीएम पिन की तरह काम करेगा।
  • ये पिन आपको एटीएम मशीन से बिना कार्ड के पैसे निकालने में मदद करेगा।

बिना कार्ड के कैसे निकाल सकेंगे पैसे

  • इस सुविधा के लिए आपको अपने फोन पर अपने बैंक की मोबाइल एप्लीकेशन एप डाउनलोड करनी होगी।
  • इस एप को खोलने के बाद आप वो ही एमपिन इसमें फीड करेंगे जो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर बैंक की ओर से भेजा गया है।
  • एमपिन डालने के बाद आपको एप में कार्डलेस विथड्रॉल ऑप्शन चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको मोबाइल पर एक अस्थाई पासवर्ड मिलेगा।
  • इसके बाद आपको अपना पासवर्ड बनाना होगा।
  • इस पासवर्ड की मदद से आप एटीएम पर जाकर कैश ऑन मोबाइल आप्शन के जरिए बिना एटीएम कार्ड के भी पैसे निकाल सकेंगे।
  • इस ऑप्शन के जरिए आप 5000 रुपए तक ही निकाल सकेंगे।
  • लांकि ये सेवा अभी सभी बैंकों में शुरु नहीं हुई है। कुछ चुनिंदा बैंकों में ही कैश ऑन मोबाइल की सुविधा है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+