नहीं है आधार कार्ड तो कैसे लिंक करें LPG और बैंक अकाउंट

अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो यह मत सोचिये कि आपको सब्स‍िडी नहीं मिलेगी। एलपीजी को बैंक अकाउंट से लिंक कर सब्स‍िडी प्राप्त करने के लिये आपके पास दो विकल्प हैं।

इसके लिये आपको सबसे पहले फॉर्म 4 भरना होगा। आप इसे डिस्ट्र‍िब्यूटर से प्राप्त कर सकते हैं या फिर यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। (डाउनलोड के लिये क्ल‍िक करें http://petroleum.nic.in/dbt/form4.pdf।)

फॉर्म भरकर आप अपनी बैंक पासबुक की कॉपी अथवा कैंसल्ड चेक, गैस बुक के पहले पन्ने की कॉपी, राशन कार्ड या बिजली के बिल की कॉपी के साथ डिस्ट्र‍िब्यूटर के पास जमा कर दें।

इंटरनेट के माध्यम से जमा करने के लिये आप http://www.mylpg.in/ पर जायें और सबसे पहले चुनें कि आप इंडेन, एचपी या भारत गैस के उपभोक्ता हैं।

अपनी गैस कंपनी पर क्ल‍िक करने के बाद आपको सबसे पहले रजिस्टर करना होगा। उसमें आपको अपनी रसोई गैस का विवरण देना होगा। रजिस्टर करने के बाद आप अपने बैंक अकाउंट का विवरण उसमें भरें।

ऐसा करने के बाद: आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर फॉम 4 (http://petroleum.nic.in/dbt/form3.pdf ) गैस बुक की कॉपी के साथ जमा करें।

आधार कार्ड हो या नहीं हो, अगर आप इस काम में करेंगे देरी?

अगर आप यह सोच रहे हैं कि मेरे राज्य में अभी यह अनिवार्य नहीं हुआ है, जब होगा तब देखा जायेगा, तो हम आपको बता दें कि लेटलतीफी की कीमत आपके घर में महिलाओं को चुकानी पड़ेगी, क्योंकि बिना रसोई गैस उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत होगी।

क्या-क्या हैं आशंकाएं-

  • अगर आप पहले से लिंक नहीं करेंगे तो बुकिंग करने के बाद भी आपके घर गैस नहीं आयेगी। तब जब आप डिस्ट्र‍ि‍ब्यूटर के पास जायेंगे तब वहां लंबी लाइनें लगी होंगी।
  • जाहिर है तब आप डिस्ट्र‍िब्यूटर के पास संबंध‍ित फॉम जमा करेंगे। लेकिन तब आपको पुन: गैस की बुकिंग करनी होगी।
  • जाहिर है कार्यालय में फॉर्मों का अंबार लगा होगा और उनकी डाटा एंट्री करने वालों की संख्या एक या दो होगी।
  • ऐसे में आपके फॉर्म का नंबर कितने दिन बाद आयेगा यह आप सोच भी नहीं सकते।
  • अगर नंबर नहीं आया और दोबारा बुक की गई गैस क्यू में आगे आ गई, तो फिर से आपकी बुकिंग कंप्यूटर द्वारा कैंसल कर दी जायेगी।
  • आप हैरान परेशान होकर डिस्ट्र‍िब्यूटर कार्यालय के चक्कर काटते रहेंगे, बैंक के चक्कर लगायेंगे, तब जाकर आपकी एलपीजी-अकाउंट लिंकिंग प्रक्रिया पूरी होगी।
  • इन सब में कम से कम एक महीना निकल जायेगा और तब जाकर आपके घर पर गैस आयेगी।

अगर आप वाकई में इन सब झंझटों से दूर रहना चाहते हैं, तो इंतजार मत कीजिये, क्योंकि आज नहीं तो कल एलपीजी-अकाउंट लिंकिंग करनी तो पड़ेगी, अन्यथा 450 रुपए की गैस आपको 760 रुपए में मिलेगी।

आपको हमारा लेख अगर अच्छा लगा हो तो कृपया इसे Facebook, Twitter, Google Plus पर शेयर करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंच सके।

PREVIOUS: एसएमएस/आईवीआरएस के जरिये कैसे करें एलपीजी-बैंक अकाउंट और आधार नंबर की लिंकिंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+