सात दिन में सीखें हिन्दी टाइपिंग- छठा दिन
पांचवें दिन आपने तीसरी यानी सबसे नीचे वाली लेयर को सीखा। अब उसी लेयर को शिफ्ट दबाकर सीखेंगे।
1. इन शब्दों को 10-10 बार टाइप करें- योजना, योग्य, यम, यमराज, सराय, खाना, मानव, जाति, मानव जाति, मनु, रानी, सीता राम, मां भगवती, ईख दो, भाई, योजना, योग्य, यम, यमराज।

2. अब शिफ्ट दबाकर तीसरी लेयर को सीखेंगे जिसमें ये अक्षर टाइप होंगे- ँ ण ळ श ष । ?
उंगलियां और बटन
बायें हाथ पर
चौथी उंगली का इस्तेमाल यहां नहीं होता है। यह उंगली Z पर आती है और इंस्क्रिप्ट में इस पर कोई अक्षर नहीं।
तीसरी उंगली का इस्तेमाल ँ चंद्र बिंदु (X पर) टाइप करने के लिये होगा
दूसरी उंगली का इस्तेमाल ण (C पर) टाइप करने के लिये होगा
पहली उंगली पर शिफ्ट दाबाकर (V) व (B) दोनों का कोई इस्तेमाल नहीं है।
दाहिना हाथ
चौथी उंगली का इस्तेमाल य (? पर) टाइप करने के लिये होगा
तीसरी उंगली का इस्तेमाल । पूर्ण विराम (> पर) टाइप करने के लिये होगा
दूसरी उंगली का इस्तेमाल ष (पहली उंगली का इस्तेमाल श (M पर) ळ (N पर) टाइप करने के लिये (हिंदी में ळ का कोई इस्तेमाल नहीं होता है)
3. बायें हाथ से ------->
4. अब आप निम्न शब्दों को 30-30 बार टाइप करें
शातिर, गणना, शरद, शीतल, शांति, शान, शानू, शहर, शाम, शनि, शषि, शिगूफा, शतरंज, शेष, शशि, काश, काशी, विश्व, शंकर भगवान, शटल, शत शत नमन, दुस्साहस, दमयंति, दिग्विजय सिंह, ऐश्वर्या राय, अभिशेक बच्चन, रितिक रौशन, राजेश रौशन, राकेश रौशन, रंभा, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, नूतन, दिलीप कुमार, प्रेम चोपड़ा, अनुपम खेर, देश, द्वेष, हीर रांझा, कोई मिल गया, मीरा नायर,
अंकों वाली लेयर को सीखने की जरूरत नहीं, क्योंकि इस पर आने वाले अक्षरों का इस्तेमाल बहुत कम होता है। हालांकि अक्षर इस प्रकार टाइप होते हैं-
सीधे टाइप करने पर- ' 1 2 3 4 5 6 7 8 9 0 - ृ
शिफ्ट के साथ = ~ ऍ ॅ ् र र्ज्ञ त्र क्ष श्र ( ) ः ऋ
6. अब आप निम्न शब्दों को 20-20 बार टाइप करें
कॉलेज, लक्षण, पुत्री, श्रेया घोषाल, ज्ञानी, रात्रि, ऋषि, श्रोता, राक्षस, क्रम, क्रति, शिल्पा, कनिका मिश्रा।












Click it and Unblock the Notifications