सात दिन में सीखें हिन्दी टाइपिंग- सातवां दिन
हमने छह दिनों में सीखा कि हिंदी टाइपिंग के वक्त चार लेयरों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। अंतिम दिन जमकर अभ्यास करना बहुत जरूरी होता है।
उस अभ्यास से पहले 10-10 बार टाइप करें-
रतन राजपूत, स्टार प्लस, जी टीवी, टीवी चैनल, अखबार, मीडिया, अमेरिका, फ्रांस, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, कोच्चि, आईपीएल, इंडियन प्रीमियर लीग

3. अब छोटे-छोटे वाक्य मन से बनायें और प्रत्येक वाक्य को कम से कम 10-10 बार टाइप करें।
अभिषेक बच्चन आ गये।
आमिर खान को क्या हुआ?
सलमान कभी शादी नहीं करेंगे।
कनिका को नई जॉब मिल गई।
कनिका खुद को साबित करेगी।
मैं खुद से किया वादा पूरा करूंगी।
मैं अपने बॉस को निराश नहीं करूंगी।
फिर धीरे-धीरे वाक्यों की लंबाई बढ़ायें-
मुझे इंटरनेट पत्रकारिता में बहुत आगे जाना है।
मैं दिखा दूंगी कि मैं लड़कियां लड़कों से कम नहीं।
अब कंप्यूटर पर मुझे टाइप करने में कोई दिक्कत नहीं।
बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद का मतलब मुझे मालूम है।
किसी काम को करते वक्त पूरा ध्यान उसी काम पर होना चाहिये।
अब मुझे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मेरा ईश्वर मेरे साथ है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अन्य देशों से संबंधों को प्रगाढ़ बना रहे हैं।
एक आम जब डाल से टूट कर गिर जाता है, तो अगर वो कच्चा है तो उसका अचार बनता है।
किसी काम को अगर मन लगाकर किया जाये, तो वह जरूर पूरा होता है और अभ्यास करने से ही सफलता मिलती है।
अब आप टाइप करें- "मुझे हिंदी टाइपिंग आ गई" और कोई भी लेख उठायें और बिना कीबोर्ड पर देखें उसे धीमे-धीमे टाइप करें। निरंतर अभ्यास करने से आप अच्छी तरह टाइपिंग सीख पायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications