जानिए कैसे बनवाये मैरज सार्टिफिकेट?

नई दिल्ली। आजकल शादी का रजिस्ट्रेशन कराना बहुत जरूरी है लेकिन हम में से अधिकांश लोगों को पता ही नहीं होता है कि यह कैसे होता है? जिसकी वजह से शादी के कई सालों के बाद भी मैरेज का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है तो यह मुश्किल हम दूर कर देते हैं।

नीचे बताये गये निर्देशों को पालन कीजिये और आसानी से अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवाये

1. सबसे पहले आप अपने शहर के जिस एरिया में रहते हैं वहां के सब-रजिस्टार ऑफिस जाकर वहां से शादी के सार्टिफिकेट भरने वाला फार्म प्राप्त करें।
2. फिर फार्म को बहुत सावधानी से भरिये और पूछे गयीं बातों का सही-सही जवाब दीजिये।
3. अगर शादी के बाद लड़की का सरनेम या नाम चेंज हो गया है तो आप फार्म में नया वाला नाम या सरनेम भरें ना कि पुराना वाला।
4. आपको फार्म पर साइन कराने के लिेए तीन गवाहों के हस्ताक्षर की जरूरत होगी। जो कि आपके दोस्त और रिश्तेदार हो सकते हैं।
5. गवाहों के साइन के साथ आपको गवाहों का विवरण भी भरना होगा जैसे कि वो आपके कौन हैं, कहां रहते हैं, क्या करते हैं और उनका फोन नंबर क्या है?

6. फार्म में पति-पत्नी दोनों के हस्ताक्षर की भी जरूरत होती है।

7. इस फार्म के साथ आप अपनी शादी की फोटॉग्राफ, इनविटेशन कार्ड, अपनी और अपनी पत्नी का एज सर्टिफिकेट, रेजिडंस प्रूफ( बीवी का भी, जो शादी से पहले का हो) को सब रजिस्टार ऑफिस में जमा कर दें।
8. इसके बाद रजिस्टार ऑफिस आपके सारी डिटेल्स चेक करेगा और सही पाये जाने पर उस पर साइन करेगा और रजिस्टार ऑफिस की मोहर लगायेगा और इसका प्रिंट आउट निकलवायेगा।

9. ओरिजनल रिकार्ड वर-वधू को दे देगा और प्रिंट आउट को रजिस्टार ऑफिस के रिकार्ड होने के लिए रख लेगा।
10.एक बार मैरज सार्टिफिकेट बन जाने पर आपकी सारी मुश्किलें आसान हो जायेंगी, क्योंकि आजकल पासपोर्ट या प्रापर्टी डील जैसी चीजें करते वक्त भी मैरज सार्टिफिकेट मांगा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+