घर बैठे ठीक करें पैन कार्ड पर छपी गलत जानकारी, जानें पूरी प्रक्रिया

आप घर बैठे अपने पैन कार्ड में छपी गलती को ठीक करवा सकते हैं या फिर अपने लिए डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं।

नई दिल्ली। हम से अधिकांश लोग समझते हैं कि पैन कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ इनकम टैक्स या फिर बड़े बैंकिंग ट्रांजेक्शन के लिए होता है, लेकिन आपको बता दें कि पैन कार्ड एक अहम दस्तावेज है। ये आपका पहचान पत्र और फोटो आईडेंटिफिकेशन के साथ-साथ और सिग्‍नेचर प्रूफ है। बिना पैन कार्ड के आपना तो विदेश यात्रा कर सकते हैं और ना ही सोना-चांदी खरीद सकते हैं। क्या करें अगर पैन कार्ड, आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी हो जाए गुम ?

pan card

बड़े काम का है पैन कार्ड

1 जनवरी 2016 से लागू नए नियम के मुताबिक आप बिना पैन कार्ड के कोई भी प्रपॉर्टी नहीं खरीद पाएंगे। इतना ही नहीं सरकार ने शेयर्स से लेकर होटल बिल तक के लिए पैन कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। यानी पैन कार्ड के बिना आप बहुत से कामों को नहीं कर सकते हैं। ऐसे में ये जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि अगर पैन कार्ड में कोई गलती छप जाए या फिर गलत फोटो लग जाए या फिर आपका पैन कार्ड गुम हो जाए तो क्या किया जाए? आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपके पैन कार्ड में कोई गलती छप जाए तो उसे घर बैठे कैसे आप खुद ही ठीक कर सकते हैं।आप अपने लिए डुप्लीकेट पैन कार्ड अप्लाई भी घर बैठे ही कर सकते हैं। कैसे घर बैठे बदलें आधार कार्ड में पता या जन्म तारीख?

ऑनलाइन ही बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड

पैन कार्ड में छपी गलतियों को घर बैठे ठीक करने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण स्टेप फॉलो करने होंगे। आप ऑनलाइन कुछ आसान तरीके को फॉलो कर अपने पैन कार्ड में छपी गलतियों को ठीक करवा सकते हैं। आइए जानें उन आसान तरीकों के बारे में...

 स्टेप 01

स्टेप 01


पैन कार्ड में छपी गलतियों को ठीक करने के लिए आपको इंटरनेट की जरुरत होगी। आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टैक्स इनफॉर्मेंशन नेटवर्क की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप tin.tin.nsdl.com पर लॉगइन कर अपने पैन कार्ड की गलतियों को ठीक कर सकते हैं। इस वेबसाइट को लॉगइन करते ही आपके सामने इसका होमपेज खुलेगा। जिसमें कई विकल्प मौजूद होंगे।

 स्टेप 02

स्टेप 02

अगले स्टेप में आपको इस होमपेज पर मौजूद एप्लिकेशन फॉर पैन कार्ड विकल्प चुनना होगा। इस विकल्प को चुनने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें चेंज और करेक्शन इन पैन कार्ड का विकल्प मौजूद होगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।

 स्टेप 03

स्टेप 03

इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने पैन कार्ड में बदलाव के लिए सभी नियम और शर्तें लिखी मिल जाएगी। हमारी सलाह है कि फॉर्म भरने से पहले इन नियमों को एक बार ध्यान से पढ़ लें, ताकि कोई गलती न हो। इस पेज के सबसे आखिरी में आपको न्यू पैन कार्ड का विकल्प मिलेगा। आप वहां जानकर पैन कार्ड की श्रेणी का चुनाव कर सकते हैं।

 स्टेप 04

स्टेप 04


इस फॉर्म को आपको ध्यान से भरना होगा। आपको पैन कार्ड में जो बदलाव करने हैं उसकी बाईं ओर के बॉक्स पर निशान लगाते हुए आगे बढ़े और सभी जानकारी को भरने के बाद नीचें सब्मिट बटन दबाएं।

 स्पेट 05

स्पेट 05

सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको भुगतान करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन पमेंट, क्रेडिट कार्ड और नेटबैकिंग की सुविधा मिलेगा। आप वहां चुनाव कर सकते हैं। आपको इसके लिए 107 रुपए की फीस भरनी होगी। भुगतान करने के बाद आपको ऑनलाइन एक्‍नॉलेजमेंट फॉर्म मिल जाएगा, जिसे भरकर अपने किसी भी एंड्रेस प्रूफ के साथ इनकम टैक्स पैन सर्विस युनिट- 5वां फ्लोर, मंत्री स्टर्लिंग, प्लॉट नंबर 341, सरेवे नंबर 997/8, मॉडल कॉलोनी दीप बंगला चौक के पास पुणे-16 पर भेजना होगा। इसे भेजने के 15 दिनों के भीतर आपके दिए गए पते पर आपको नया पैन कार्ड मिल जाएगा। आप ऑनलाइन या फिर एसएमएस के जरिए भी अपने पैन कार्ड की स्थिति जान सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+