जानें सूचना के अधिकार का कैसे उठाएं फायदा
सूचना का अधिकार आम आदमी की ताकत कहलाता है। मगर इस ताकत का इस्तेमाल कैसे और किस तरह किया जा सकता है। इसकी जानकारी बहुत सारे लोगों को नहीं हैं। तो चलिए हम बताते हैं कि सूचना के अधिकार का आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं..? कैसे इस कानून के जरिए आप सरकारी महकमें से संबंधित काम की जानकारी पा सकते हैं..?

ऐसे करें अप्लाई:
-सादे कागज पर हाथ से लिखी हुई या टाइप की गई ऐप्लिकेशन के जरिए संबंधित विभाग से जानकारी मांगी जा सकती है।
-ऐप्लिकेशन में लिखें कि क्या सूचना चाहिए और कितनी अवधि की सूचना चाहिए?
- ऐप्लिकेशन के साथ 10 रुपये की फीस भी जमा करानी होती है।
-केंद्र सरकार के सभी विभागों के लिए किसी पोस्ट ऑफिस में जाकर आरटीआई काउंटर पर फीस और ऐप्लिकेशन जमा कर सकते हैं।
-किसी भी बड़े पोस्ट ऑफिस में जाकर खुले लिफाफे में अपनी ऐप्लिकेशन दे सकते हैं। इस तरह आपको पोस्टल चार्ज नहीं देना होगा।
-आप स्टैंप लगाकर पोस्टल ऑडर या डिमांड ड्राफ्ट के साथ सीधे ऐप्लिकेशन को लेटर बॉक्स में भी डाल सकते हैं।
-वकील के माध्यम से भी आरटीआई दायर की जा सकती है।
ध्यान रखें:
आवेदक को सूचना मांगने के लिए कोई वजह या पर्सनल ब्यौरा देने की जरूरत नहीं। उसे सिर्फ अपना पता देना होगा। फोन या मोबाइल नंबर देना जरूरी नहीं लेकिन नंबर देने से सूचना देने वाला विभाग आपसे संपर्क कर सकता है।
सटीक सवालों का मांगे जवाब:
आरटीआई दायर करते समय इतना ख्याल रखें कि संबंधित विषय या व्यक्ति के संबंध में सीधे सवाल पूछें। घुमा फिराकर सवाल पूछने से आपको सही जानकारी नहीं मिल पाएगी। अपनी एप्लीकेशन स्पीड पोस्ट से ही भेजें।
30 दिन के अंदर मिलेगी जानकारी:
सूचना के अधिकार के तहत आपके द्वारा मांगी जाने वाली जानकारियां का जवाब 30 दिन के अंदर मिलेगा। 30 दिन के अंदर अगर आपकी सूचना का जवाब नहीं आया तो जवाबदेही संबंधित अधिकारी की होगी। ऐसा न होने पर संबंधित विभाग के संबंधित अधिकारी पर 250 रुपये रोजाना के हिसाब से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। अगर आरटीआई को जन सूचना अधिकारी रिजेक्ट कर देता है, तो भी आवेदक को वह कुछ सूचनाएं जरूर देगा।
यहां भेजे आरटीआई:
सेंट्रल इन्फर्मेशन कमिश्नर, अगस्त क्रांति भवन, भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली -66, फोन : 2616-1137
चीफ इन्फर्मेशन कमिश्नर, स्टेट इन्फमेर्शन कमिशन, छठी मंजिल, इंदिरा भवन, लखनऊ, यूपी- 226001
फोन : 0522-2288599/ 2288598
वेबसाइट : upsic.up.nic.in












Click it and Unblock the Notifications