जानिए कैसे एक दिन में आप बर्बाद कर रहे हैं हजारों लीटर पानी
बेंगलुरु। आईपीएल के शुरू होने के साथ ही एक विवाद इसके साथ जुड़ गया है और वह है पानी की बर्बादी। बॉम्बे हाई कोर्ट का कहना है कि आईपीएल के मैचों में पानी की बर्बादी होती है।
वहीं आईपीएल से अलग देश के कई हिस्से, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक इन दिनों पानी के संकट से गुजर रहे हैं। बारिश में कमी की वजह से पानी का संकट झेलने को हर कोई मजबूर है।
एक दिन में क्लिक होती हैं 94 मिलियन सेल्फीज
लेकिन आपको इन सबसे क्या परेशानी है। आपके घर में तो रोजाना फ्लश का प्रयोग होता है। रोज आप वॉश बेसिन के सामने नल को ऑन करके शेव करते हैं या फिर ब्रश करते हैं।
अगर आप इस बात को मजाक समझ रहे हैं तो फिर आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इन छोटे-छोटे कामों के हजारों लीटर पानी को यूं ही बर्बाद कर देते हैं।
आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी इसलिए है क्योंकि बहुत पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी गई थी कि दुनिया में तीसरा विश्वयुद्ध पानी के लिए होगा।
एक नजर डालिए कैसे आपके घर में रोज पानी की बर्बादी होती है और आप अनजान बने रहते हैं।

फ्लश में कितना पानी बर्बाद
जी हां आप फ्लश में 20 लीटर पानी को यूं ही बर्बाद कर देते हैं। अगर आप फ्लश की जगह बाल्टी का प्रयोग करें तो यह आंकड़ा सिर्फ पांच लीटर ही रहता है।

शावर में कितना पानी
आप जिस शौक से पूरे दिन की थकान उतारने के लिए शावर का प्रयोग खुद को तरोताजा करने के लिए उसमें आपे 100 लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। अगर आप बाल्टी का प्रयोग करते हैं तो यह आंकड़ा सिर्फ 18 लीटर तक ही जाता है।

कपड़े धोने में
रनिंग टैप यानी नल खोलकर कपड़े धोने की आपकी आदत की वजह से 116 लीटर पानी की बर्बादी होती है।

शेविंग में
वॉश बेसिन का नल ऑन करके शेविंग करने की आपकी इस आदत की वजह से पांच लीटर पानी की बर्बादी हो रही है।

ब्रश करने में
शेविंग की ही तरह अगर आप नल को ऑन करके ब्रश करने की पुरानी आदत से परेशान हैं तो आप जान लीजिए कि आप फिर से पांच लीटर पानी की बर्बादी करते हैं।

कार धोने में
रनिंग वॉटर से कार धोने में करीब 110 लीटर पानी की बर्बादी हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications