Hottest Places on Earth: 80°C तक पहुंच जाता है पारा, जानिए दुनिया के 10 सबसे गर्म इलाकों के बारे में

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के एक नये अध्ययन के अनुसार भारत पर गर्मी का भयंकर प्रकोप पड़ने वाला है। दुनियाभर में ऐसे कई स्थान हैं जहां प्रचंड गर्मी ने पहले ही लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है।

Hottest Places on Earth Mercury reaches 80 degree Celsius flaming mountain china

पृथ्वी एक बहुत ही बड़ा ग्रह है और यहां जलवायु के विभिन्न पैटर्न का अनुभव हम सभी करते ही है। गौरतलब है कि इस दुनिया के कुछ क्षेत्र अपने भयंकर गर्म तापमान के लिए जाने जाते हैं। इन क्षेत्रों में अक्सर रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया जाता है। आइए डालते हैं नजर पृथ्वी के दस सबसे गर्म स्थानों पर। इससे पहले आपको बता दें कि भारत में राजस्थान राज्य के चुरू और अन्य कुछ शहरों में भी गर्मियों के दिनों में अधिकतम तापमान 50° सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

फ्लेमिंगो पर्वत, चीन
चीन के झिंजियांग में स्थित फ्लेमिंग पर्वत सबसे गर्म स्थान के रूप में जाने जाता है। यहां गर्मियों में तापमान 80° सेल्सियस तक पहुंच जाता है। फ्लेमिंगो पर्वत क्षेत्र लगभग 100 किलोमीटर लंबा और 5-10 किलोमीटर चौड़ा है। इसकी औसत ऊंचाई 500 मीटर और कुछ चोटियां 800 मीटर से अधिक ऊंची हैं। इस क्षेत्र में कुछ उइगर मुसलमानों के गांव हैं। जहां लोगों ने जमीन के नीचे घर बनाकर वहां की कठोर परिस्थितियों को अपना लिया है।

दश्त-ए लुट, ईरान
दश्त-ए लुट दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। यहां तापमान 70.7° सेल्सियस तक पहुंच जाता है। दरअसल, लुट रेगिस्तान को पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थानों में गिना जाता है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह गर्मियों में लूट रेगिस्तान न जाएं।

बंदर-ए महशहर, ईरान
बंदर-ए महशहर ईरान के खुजेस्तान प्रांत का एक शहर है, जो फारस की खाड़ी के निकट स्थित है। बंदर-ए-महशहर में हर साल तापमान 45° सेल्सियस तक पहुंच जाता है। 2015 में यहां का तापमान 74° सेल्सियस तक भी पहुंच गया था। साइंटिफिक अमेरिकन के अनुसार, बंदर-ए महशहर में लोग घर को वातानुकूलित कर इस गर्मी का सामना करते हैं।

डेथ वैली, अमेरिका
डेथ वैली पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थानों में से एक है, और गर्मी के महीनों में तापमान 49° सेल्सियस से भी अधिक हो जाता है। 10 जुलाई 1913 को डेथ वैली के फर्नेस क्रीक में 56.7° सेल्सियस का उच्च तापमान दर्ज किया था। यह पृथ्वी की सतह पर अब तक दर्ज किया गया सबसे उच्चतम तापमान था। अत्यधिक गर्मी के बावजूद लोग वहां रहते हैं। इतनी भयंकर गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए लोग खूब पानी पीते हैं। जबकि ढीले और हल्के रंग के कपड़े उनके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

टिम्बकटू, माली
टिम्बकटू पश्चिम अफ्रीका का एक शहर है जो सहारा रेगिस्तान में स्थित है। यह कभी अरब-अफ्रीकी व्यापार का केंद्र था। टिम्बकटू का तापमान 48° सेल्सियस तक पहुंचने के अलावा सालभर मौसम बेहद गर्म रहता है। यह शहर सहारा रेगिस्तान से चलने वाली धूल भरी हवाओं से भी प्रभावित रहता है। टिम्बकटू की गर्मी से बचने के लिए लोग अक्सर अपने काम के टाइमटेबल को इस तरह बनाते हैं कि उन्हें ज्यादा गर्मी में काम न करना पड़े।

तिरत जवी, इजराइल
तिरत जवी, इजराइल का एक धार्मिक स्थान है। यह क्षेत्र भी अपने अत्यधिक तापमान के लिए जाना जाता है। 21 जून 1942 को यहां पर एशिया में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था, जो 54° सेल्सियस था। गर्मी के समय एक सामान्य दिन में तापमान 45° सेल्सियस के आसपास रहता है। जबकि रात में लगभग 40° सेल्सियस तक हो जाता है। अत्यधिक तापमान के बावजूद स्थानीय लोगों ने गर्मी से निपटना सीख लिया है।

मित्रीबाह, कुवैत
मित्रीबाह, कुवैत में एक जगह है जहां औसतन तापमान 48° सेल्सियस रहता है। वहां पर 21 जुलाई 2016 को 54° सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया था। 2020 में प्रकाशित शोध से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन वहां पर साल 2100 तक ऐसी स्थिति पैदा कर सकती है जहां इंसान फारस की खाड़ी के शहरों में जीवित नहीं रह पाएंगे। इतनी चुनौतियों के बावजूद, मित्रीबाह के लोगों ने एयर कंडीशनिंग के साथ वहां पर जीने की आदत डाल ली है।

दल्लोल, इथियोपिया
दल्लोल, इथियोपिया डानाकिल डिप्रेशन में स्थित है। यहां औसत वार्षिक तापमान 46° सेल्सियस रहता है। दल्लोल को भूतों का शहर भी माना जाता है क्योंकि वहां कोई भी इंसान पूरे समय नहीं रहता। अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी के कारण दल्लोल में रहना बेहद चुनौतीपूर्ण है। मेक माय ट्रिप के अनुसार यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह सशस्त्र गार्डों के साथ यहां की यात्रा करें और खूब पानी लेकर आएं।

वाडी हलाफा, सूडान

वाडी हलाफा सूडान का एक ट्रॉपिकल गर्म रेगिस्तानी शहर है। यहां पर जून का महीना सबसे गर्म रहता है क्योंकि औसत तापमान 45° सेल्सियस पहुंच जाता है। साल के बाकी महीनों में वाडी हलाफा में औसत तापमान 30° सेल्सियस होता है। ऐसी परिस्थितियों में, वहां के लोगों ने जीवित रहने और उच्च तापमान से निपटने के तरीके ढूंढ लिए हैं। वाडी हलाफा में कई इमारतें मोटी दीवारों और छोटी खिड़कियों के साथ बनी हुई है ताकि अंदरूनी हिस्से को ठंडा रखा जा सके।

तुरबत, पाकिस्तान
तुरबत पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का एक शहर है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, तुरबत में तापमान दिन के दौरान 44° सेल्सियस और रात में 32° सेल्सियस तक पहुंच जाता है। तुरबत एक रेगिस्तानी शहर है। तुरबत के लोग मुख्य रूप से बलूच हैं, और वे बलूची पोशाक पहनते है। ये कपड़े तुरबत के लोगों को गर्मी से बचाने और ठंडा रखने में मदद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+