Hair Fall: बालों के गिरने से हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे पहुंचाएंगे राहत

बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जिसका सामना महिला और पुरुष दोनों को करना पड़ सकता है। बालों के झड़ने की कई वजह हो सकती है। खराब आहार, जीवनशैली, सही से देखभाल न करना या फिर अस्तव्यस्त दिनचर्या जैसी कई बातें हैं जो आपके गिरते बालों के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। बाल गिरने पर डॉक्टर की सलाह ली जा सकती है। यही नहीं बाजार में बालों को लेकर कई सारे दावे किए जाते हैं जिनके लिए लोग बहुत सारा पैसा खर्च करते हैं पर बाद में ठगा महसूस करते हैं। लेकिन आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनका प्रयोग करके आप अपने बालों की सेहत को सुधार सकते हैं। खास बात है कि इन उपचारों के लिए घर पर ही आसानी से तैयार करके इनका उपयोग कर सकते हैं।

1. घर में बनाएं शैम्पू

1. घर में बनाएं शैम्पू

आंवला, रीठा और शिकाकाई तीन ऐसी सामग्री हैं जो एक साथ मिलकर आपके कमजोर और गिरते बालों के लिए एक मजबूत समाधान बन सकती हैं। तीनों का इस्तेमाल आपके बालों को मजबूती देता हैं और इन्हें गिरने से रोकता है। आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो बालों के नुकसान को कम करने और स्वस्थ बालों की कोशिकाओं को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। रीठा में आयरन काफी मात्रा में होता है जो बालों की कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा दे सकता है। शिकाकाई इन दोनों सामग्रियों की अच्छाई को और ज्यादा प्रभावी बनाता है। इसका शैम्पू घर पर ही बना सकते हैं। बस तीनों सामग्रियों को सूखे स्वरूप में बराबर मात्रा में लें। ये बाजार में या ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी। इसे रात में हल्के पानी में भिगों दें। सुबह अगर पानी सूख गया हो तो थोड़ा पानी और मिला लें और मिश्रण को उबाल लें। सामान्य तापमान होने पर इसे अच्छे से मिला लें और इसके छिलके हटा लें। अब आपका शैम्पू इस्तेमाल के लिए तैयार है।

2. एलोवेरा जेल

2. एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा के साथ ही बालों की समस्या लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपकी त्वचा की समस्याओं का रामबाण इलाज तो है ही आप एलोवेरा जेल को अपने बालों में भी लगा सकते हैं। यह आपके सिर की त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है जिसका असर आपके बालों की सेहत पर भी पड़ेगा। इसके लिए करना ये है कि आप ताजा ताजा एलोवेरा जेल लेकर इसे अपने खोपड़ी पर मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा इसे अपने बालों में जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से लगाएं। यह आपको मुलायम, चिकने और घुंघराले बाल प्राप्त करने में मदद करेगा। एलोवेरा की पत्तियों से सीधे इसका जेल निकाला जा सकता है। यह क्यारी में या फिर गमले में भी आसानी से तैयार हो जाता है।

3. भृंगराज का तेल

3. भृंगराज का तेल

आयुर्वेद में बताया गया है कि भृंगराज बालों के विकास को बढ़ावा देने, बालों को मजबूत बनाने के साथ ही बालों के सफेद होने और रूसी (डैंड्रफ) को रोकने में आपकी मदद कर सकता है। बालों को अच्छे से पोषण देने के लिए आप भृंगराज तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन ई मिलता है जो बालों के विकास के लिए सबसे अच्छे विटामिनों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+