बारिश के मौसम में खुद की इन तरीकों से करें हिफाजत, नहीं पास आएंगे सर्दी-जुकाम
नई दिल्ली। इस वक्त पूरे भारत में मानसून छा गया है, कहीं तो लोगों को बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है लेकिन कहीं-कहीं पर लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में सर्दी-जुकाम का खतरा काफी बढ़ जाता है लेकिन कहते हैं ना सावधानी ही बचाव है, इसलिए आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, जिसके चलते आप अपने आप को मानसून सीजन में फिट रख सकते हैं।
ये उपाय निम्निलखित है....

अदरक
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये सर्दी-जुकाम को दूर करने की अचूक दवा है, आप रोज अपने खाने में अदरक का सेवन करते हैं तो समझिए आपको नंबे प्रतिशत दवा खाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अदरक की चाय और अदरक का दूध मानसून के रोगों को पास फटकने नहीं देता है।

नारियल का तेल
नारियल तेल इस मौसम के लिए रामबाण है, अगर आप नारियल तेल की दो बूंदों को नाक में डालते हैं या तेल में कपूर मिलाकर सूंघते हैं तो समझिए आपकी सर्दी कुछ ही दिनों में छू-मंतर हो जाएगी और आपको इससे सिरदर्द में भी राहत मिलेगी।

हल्दी
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कि इंसान का सर्दी-जुकाम दूर करते हैं। व्यक्ति को रोजाना 1 गिलास दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर सेवन करना चाहिए जिससे सर्दी-जुकाम में फायदा मिलता है।

नींबू और शहद
1 चम्मच नींबू के रस में कुछ बूंदे शहद मिलाकर रोजाना सुबह-शाम पीएं। लगातार इस मिश्रण को पीने से जुकाम दूर हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications