Hindi Diwas 2018: जानिए हिंदी दिवस को मनाने की जरूरत क्यों पड़ी?

नई दिल्‍ली। आज यानी 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे दुनिया भर के 258 मिलियन लोग बोलते हैं । 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देवनागरी में लिखी हिंदी को भारत की अधिकारिक भाषा के तौर पर अपनाया था।

गांधी जी ने हिंदी को जनमानस की भाषा कहा

गांधी जी ने हिंदी को जनमानस की भाषा कहा

इस समय भारत में 22 भाषाएं हैं जिनमें दो भाषाओं को केंद्र सरकार द्वारा मान्‍यता मिली हुई है, अंग्रेजी और हिंदी। वर्ष 1918 में गांधी जी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था, इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।

क्या होता है हिंदी दिवस पर?

क्या होता है हिंदी दिवस पर?

हिंदी दिवस पर हिंदी के प्रति लोगों को प्रेरित करने हेतु भाषा सम्मान की शुरुआत की गई है। यह सम्मान प्रतिवर्ष देश के ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने जन-जन में हिन्दी भाषा के प्रयोग और उत्थान के लिए विशेष योगदान दिया है। इसके लिए सम्मान स्वरूप एक लाख एक हजार रुपये दिये जाते हैं।

खास बातें

खास बातें

बोलने वालों की संख्या के अनुसार अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद पूरे दुनिया में चौथी सबसे बड़ी भाषा है। लेकिन उसे अच्छी तरह से समझने, पढ़ने और लिखने वालों में यह संख्या बहुत ही कम है, इसी कारण ऐसे लोग जो हिन्दी का ज्ञान रखते हैं या हिन्दी भाषा जानते हैं, उन्हें हिन्दी के प्रति अपने कर्तव्य का बोध करवाने के लिए इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है जिससे वे सभी अपने कर्तव्य का पालन कर हिंदी भाषा को भविष्य में विलुप्त होने से बचा सकें।

हिंदी की जगह हिंगलिश

हिंदी की जगह हिंगलिश

आज लोग हिंदी की जगह हिंगलिश बोलते हैं। आप अपने चारों ओर नजर दौड़ा कर देखिये आपको पता लग जायेगा कि हम सही है। केवल आम जिंदगी ही नहीं हमारे मनोरंजन के साधनों में भी हिंगलिश का बोल-बाला है। मसलन फिल्मों को ही ले लीजिये, द डर्टी पिक्चर, काईटस, रॉकस्टार, नो वन किल्ड जेसिका, वांटेड, रेडी, बॉडीगार्ड, रा वन, हिरोईन, इश्क इन पेरिश तमाम ऐसे उदाहरण हैं जो आपको बता देंगे कि आज लोग हिंदी की जगह हिंदी-इंगलिश मिला कर बोलते हैं। बदलते परिवेश में हमें अंग्रेजी सीखना जरूरी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम अपनी पहचान हिंदी भाषा को ही भूल जाएं, इसलिए इस बारे में पढ़िए, सोचिए और समझिए।

आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+