Hindi Diwas 2018: इन संदेशों के साथ मनाइए हिंदी दिवस
नई दिल्ली। आज हिंदी दिवस है, 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देवनागरी में लिखी हिंदी को भारत की अधिकारिक भाषा के तौर पर अपनाया था। आपको बता दें कि 26 जनवरी 1950 को संविधान की धारा 343 के तहत 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया था। वर्ष 1918 में गांधी जी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था, इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।
हिंदी हमारी पहचान भी है और सम्मान भी , इसलिए आज हम आपके लिए हिंदी दिवस से जुड़े कुछ ऐसे संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आज के दिन आपको जरूर शेयर करने चाहिए...।

हिंदी भारत की भाषा है...
हम हिंदी ही अपनाएंगे, इसको ऊंचा ले जाएंगे
हिंदी भारत की भाषा है, हम दुनिया को दिखाएंगे।
आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं...।

हिंदी भारत के लिए जरूरी है
अंग्रेजी भारत के लिए उपयोगी है लेकिन
हिंदी भारत के लिए जरूरी है
आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं...।

हिंदी देश की शान है
एकता की जान है
हिंदी देश की शान है
हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं
भारत मां के माथे पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं
हिंदी दिवस 2018 पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications