मर्द नहीं है काबिल इसलिए महिलाएं फ्रीज करा रहीं हैं अंडे- नई स्टडी का दावा

नई दिल्ली। बात बेहद अजीब है लेकिन काफी हद तक सही है कि बहुत ज्यादा काबिल महिलाओं को उनके हिसाब से मर्द नहीं मिल रहे हैं इसलिए वो अपने बच्चों के लिए अपने अंडे फ्रीज करा रही हैं। ये कहना हमारा नहीं है बल्कि ये दावा नई स्टडी कर रही है।

येल यूनिवर्सिटी

येल यूनिवर्सिटी

येल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक आज के दौर में मर्दों का रूझान उच्च शिक्षा से ज्यादा पैसा कमाने में लगा है इसलिए उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं ने अपने अंडे फ्रीज कराने का काम शुरू कर दिया है। ये स्टडी यूएस और इजरायल की 150 महिलाओं का परीक्षण करने के बाद सामने आई है।

अमेरिका और इजरायल

अमेरिका और इजरायल

जिसमें कहा गया है कि अमेरिका और इजरायल की करीब 150 महिलाओं ने करीब 8 क्लिनिकों में अपने एग्स फ्रीज करवाए थे, जिनमें से 90 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वे अपने एग्स इसलिए प्रिज़र्व करवा रही हैं क्योंकि वे सिंगल हैं क्योंकि उन्हें उनके काबिल लाइफ पार्टनर नही मिला है।

पति परिवार को बढ़ा नहीं पाते

पति परिवार को बढ़ा नहीं पाते

इस स्टडी में ये बात भी निकलकर सामने आई है कि अक्सर हाई एजुकेशन वाली लड़कियों से पैसे वाले मर्द शादी तो कर लेते हैं लेकिन पत्नी की विकसित सोच और समझदारी देखकर उनके पति परिवार को बढ़ा नहीं पाते हैं और इस वजह से भी महिलाएं अपने अंडे फ्रीज करवा रही हैं।

साल 2014 तक 3 हजार 676 महिलाएं

साल 2014 तक 3 हजार 676 महिलाएं

गौरतलब है कि एग्स प्रिज़र्व करने की सुविधा मिलने की वजह से यूके में साल 2014 तक 3 हजार 676 महिलाएं अपने एग्स को प्रिज़र्व करवा चुकी हैं। साल 2016 में 36.8 प्रतिशत महिलाएं उच्च शिक्षा में गई थीं जबकि उच्च शिक्षा में जाने वाले पुरुषों की संख्या सिर्फ 27.2 प्रतिशत है।

 भ्रम को भी गलत साबित किया

भ्रम को भी गलत साबित किया

इस शोध ने उस भ्रम को भी गलत साबित किया कि महिलाएं इसलिए अपने अंडे फ्रीज करवाती हैं क्योंकि वो मातृत्व और परिवार से ज्यादा करियर को महत्व देती हैं और वो स्वार्थी होती हैं, जबकि हकीकत तो कुछ और ही है।

फ्रीज़र में रखे अंडे कबीर बेदी को फिर बनायेंगे पिता

फ्रीज़र में रखे अंडे कबीर बेदी को फिर बनायेंगे पिता

चौथी शादी करके सुर्खियों में आये कबीर बेदी एक बार फिर से लाइम लाइट में हैं क्योंकि वो इस बार अपनी चौथी बीवी परवीन दोसांज के साथ फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं वो भी साइंस की मदद से...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+