ये रहा अनुष्का-विराट की शादी का पूरा 'सच', इस दिन एक दूजे के हो जाएंगे 'विरुष्का'

Recommended Video

    Virat Kohli
    ये रहा अनुष्का-विराट की शादी का पूरा 'सच', इस दिन एक दूजे के हो जाएंगे विरुष्का

    नई दिल्ली। खबरें आ रही हैं कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इटली में शादी करने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों अलग-अलग एयरपोर्ट से भारत से इटली रवाना हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त में अनुष्का के पारिवारिक गुरु अनंत महाराज ने श्रीलंका में विराट और अनुष्का से मुलाकात की थी। खबरों की मानें तो विराट-अनुष्का 15 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। अनुष्का को तड़के एक बजे के आसपास अपने भाई कर्णेश और माता-पिता के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया।

    15 दिसंबर को निजी समारोह में मिलान में शादी करेंगे

    15 दिसंबर को निजी समारोह में मिलान में शादी करेंगे

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का अपने पूरे परिवार के साथ इटली से पहले स्विटजरलैंड गई हैं जहां कोहली और उनके परिवार वाले भी होंगे। यहां से दोनों फैमली इटली के मिलान के लिए रवाना होगी। जहां 15 दिसंबर को निजी समारोह में मिलान में शादी करेंगे। शादी का कार्यक्रम 14 और 15 को चलेगा।

    कोहली ने खुद को ढक रखा था!

    कोहली ने खुद को ढक रखा था!

    बता दें कि कोहली दिल्ली से स्विटजरलैंड के लिए गुरुवार रात 2 बजकर 45 बजे निकले थे। कोहली ने खुद को इस तरह ढक रखा था कि लोग उन्हें पहचान नहीं पाएं।

    दोनों सच में शादी कर रहे हैं!

    दोनों सच में शादी कर रहे हैं!

    जब से विराट ने बीसीसीआई से छुट्टियों की मांग की थी तभी से ये खबरें आने लगी थीं कि विराट ने दिसंबर में शादी के लिए छुट्टियां ली हैं। हालांकि तब भी अनुष्का ने इस खबरों को अफवाह करार दिया था। लेकिन अब जब परिवार की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया तो इस बात को जोर मिल रहा है कि दोनों सच में शादी करने जा रहे हैं।

    मुंबई में करेंगे रजिस्टर मैरिज

    मुंबई में करेंगे रजिस्टर मैरिज

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 4 जनवरी को बांद्रा फैमिली कोर्ट में रजिस्टर मैरिज करेंगे।

    ये लोग होंगे शादी में शामिल

    ये लोग होंगे शादी में शामिल

    खबरों के मुताबिक शादी के लिए इटली जाने का प्लान अनुष्का शर्मा का था। इस शादी में कुल 15 लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें कोहली और अनुष्का के परिवार वालों के अलावा बाहर से सिर्फ एक दो लोग होंगे।

    पड़ोसियों को चुप रहने की हिदायत

    पड़ोसियों को चुप रहने की हिदायत

    खबरों के मुताबिक अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा ने अपने कुछ पड़ोसियों को शादी में आने का न्यौता दिया है। इसके साथ पड़ोसियों को हिदायत दिया गया है कि शादी की अपडेट और खबरें मीडिया से साक्षा ना करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+