डर से ही सही पहनिये तो हेलमेट: क्यूंकि जान है तो जहान है
लखनऊ। कहते है कि अपनी सुरक्षा अपने ही हाथ होती है मगर तब क्या जब आप खुद ही अपनी सुरक्षा का मज़ाक उड़ाने लगे, फिर ऐसे में एक ही सहारा बचता है वह है कि डर !!
पढ़े: आकाश यादव को वनइंडिया पर

एक ऐसा डर जिससे आपको सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया जाए, डर की मदद से आपको सही और गलत के बीच की लकीर के अंतर को समझाया जाये। आप यही सोच रहे होंगे की यह सुरक्षा और डर की बात क्यों हो रही है तो आपको बताते चले की सुरक्षा से मेरा तात्पर्य है सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों को डर के साथ पालन करवाना।
चालान के डर से पहनते हैं हेलमेट
दरअसल हम में से कई लोग ऐसे हैं जो की ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख कर इनकी अनदेखी करते हैं। वे भूल जाते है कि यह नियम सरकार और क़ानूनी संस्थाओ ने खुद की देखरेख के लिए नहीं बल्कि आपकी हमारी और उन सभी लोगो की हिफ़ाज़त के लिए बनाए हैं जो की सड़क पर चलते हैं।
मोटर व्हीकल एक्ट(कानून)
यूँ तो हमारे देश में अलग से मोटर व्हीकल एक्ट(कानून) है जिसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर मोटरयान के रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता तक का उल्लेख है और किसी भी दुर्घटना के दोषी पाए जाने पर सख्त सज़ा का भी प्रावधान है मगर हम इन नियमों की परवाह किये बगैर इनकी धज़्ज़िया उड़ाते रहते हैं।
नियमों की अनदेखी
मोटरसाइकिल पर हेलमेट की अनिवार्यता के नियम को हम में से कौन नही जानता पर हम इसकी अनदेखी करते हैं और यह भूल जाते हैं की यह हेलमेट हमारे साथ होने वाली किसी भी सड़क दुर्घटना में हमें मौत के मुंह से बचा सकता है।
हेलमेट से बच सकती थी जान
एक संस्था के आकड़ों पर अगर नज़र डालें तो भारत में मोटरसाइकिलों से हुई सड़क दुर्घटनाओ की मौतों में से 40प्रतिशत तक की जान बच जाती अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता क्योंकि हेलमेट न पहनने की वजह से उन्हें चोट सीधा सिर में लगी।
ट्रैफिक पुलिस का डर
अब ऐसे में ट्रैफिक पुलिस का डर काम करता है, डर गाड़ी के चालान किये जाने का। एक रोचक आकड़ें के मुताबिक देश में 35-प्रतिशत लोग केवल ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए हेलमेट पहनते हैं।
डर से ही सही पहनिये तो हेलमेट
वैसे यह भी सही है की अगर किसी प्रकार का डर पैदा करके लोगो में एक ज़िम्मेदारी का एहसास लाया जा सके तो कुछ बुरा नही इसमें ।फैसला अब आपको करना है कि आप यूँ ही अपनी सुरक्षा से खिलवाड़ करते रहेंगे और डर की वजह से नियमों का पालन करने को बेबस होते रहेंगे या फिर अपनी इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी को समझते हुए एक ज़िम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications