PICS: देखिए विश्व के 15 सबसे पुराने शहर,आज कुछ ऐसे दिखते हैं ये

बेंगलौर। अक्सर हम मॉडर्न होने की बात करते हैं, नई टेक्नोलॉजी, नई बातें, नई सोच और तेजी से पश्चिमीकरण की ओर दौड़ती शहरें, हमें सब कुछ काफी लुभावना लगता है। आजकल की शहरों को देखें तो यहां का शक्ल काफी तेजी के साथ बदलता जा रहा है। चौड़ी सड़कें, ऊंची इमारतें और हर तरफ भीड़ ही भीड़। लेकिन इन सबके के बीच क्या कभी आपने सोचा है, आज जिन शहरों पर आपको नाज है, उसका आगाज कब हुआ था या वह कब अस्तित्व में आया था।

भारत में वाराणसी, मद्रास, पाटलीपुत्र जैसे शहर हमारे लिए काफी महत्व रखते हैं। जो भारत के प्रचीन शहरों में से एक माने जाते हैं। लेकिन विश्व के सबसे पुराने शहरों में स्पेन, अफगानिस्तान और इराक के कई शहर हैं, जो पांच हजार साल ईसा पूर्व ही अस्तित्व में आ गये थे।

बहरहाल, यहां देखते हैं कौन हैं दुनिया के सबसे पुराने शहर और उनसे जुड़ी कुछ जानकारियां।

तो फिर, बढ़ाइए स्लाइलडर और देखिए विश्व के सबसे प्राचीन शहर।

Cadiz, Spain

Cadiz, Spain

1,100 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया यह शहर फोनिसिया के नागरिकों द्वारा खोजा गया था। यहां अठाहरवीं शताब्दी तक स्पेन की नौसेना निवास करती थी। उसके बाद यह रोमन के साम्राज्य में आ गया।

Larnaca, Cyprus

Larnaca, Cyprus

लारनाका 1,400 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया था। लारनाका अपने खूबसूरत समुद्री तट एवं पुरातत्विक स्थान के लिए काफी प्रसिद्ध था। आज भी यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है।

Athens, Greece

Athens, Greece

1400 ईसा पूर्व में अस्तित्व में आए एथेन्स पश्चिमी सभ्यता के विकास और लोकतंत्र के लिए जाना जाता है। यहां की परंपरा आज भी काफी प्रसिद्ध है। साथ ही पर्यटक यहां की खूबसूरती निहारने बड़ी संख्या में आते हैं।

Balkh, Afghanistan

Balkh, Afghanistan

1,500 ईसा पूर्व में अस्तित्व में आया यह शहर आज कॉटन इंडस्ट्री के लिए काफी जाना जाता है। अरब के लोग इसे सारे शहरो की मां कहा करते थे। यह उत्तरी अफगानिस्तान में है।

Kirkuk, Iraq

Kirkuk, Iraq

2,200 ईसा पूर्व में अस्तित्व में आया शहर बगदाद के 150 मील दूर उत्तर में है। आज यहां इराक के पेट्रोलियम इंडस्ट्री के हेडक्वाटरर्स हैं।

Arbil, Iraq

Arbil, Iraq

किरकुक के उत्तर में बसा अरबिल शहर 2,300 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया था। यहां पर कई लोगों ने राज किया है। फिरहाल आईएसआईएस की वजह से यहां स्थिति काफी गंभीर है।

Tyre, Lebanon

Tyre, Lebanon

यह शहर 2,750 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया था। 332 ईसा पूर्व में सिकंदर ने इस शहर पर विजय पाई थी। आज पर्यटन इंटस्ट्री यहां का मुख्य आधार है।

Jerusalem, Israel

Jerusalem, Israel

यहूदियों का मुख्य आध्यात्मिक केन्द्र रहा यह शहर मुस्लिमों का तीसरा सबसे पवित्र शहर माना जाता है। यह 2,800 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया था। यहां कई धार्मिक स्थान हैं, जिसके लिए यह काफी प्रसिद्ध है।

Beirut, Lebanon

Beirut, Lebanon

3,000 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया यह शहर लेबनॉन की राजधानी है। आज यह पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है।

Gaziantep, Turkey

Gaziantep, Turkey

दक्षिणी तुर्की में स्थित यह शहर सीरिया के बॉर्डर से सटा हुआ है। यहां आज भी आपको कई प्राचीन जगहें देखने को मिल जाएंगी।

Plovdiv, Bulgaria

Plovdiv, Bulgaria

4,000 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया यह शहर बुलगेरिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां रोमन रंगभूमि समेत आज भी कई प्राचीन जगहें मौजूद हैं, यह सांस्कतिक मायनों में काफी प्रसिद्ध है।

Sidon, Lebanon

Sidon, Lebanon

4,000 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया यह शहर बेरूत के 25 मील उत्तर में स्थित है। सिकंदर ने 333 BC में यहां भी राज किया था। फोनेशिया के लोगों के लिए यह काफी महत्व रखता है।

Faiyum, Egypt

Faiyum, Egypt

मिस्र का यह प्राचीन शहर काफी प्रसिद्ध था। आज भी यह काफी बड़े और समृद्ध बाजारों के साथ मस्जिदों के लिए जाना जाता है। यहां पिरामिड भी आकर्षण का केन्द्र है।

Susa, Iran

Susa, Iran

4,200 ईसा पूर्व अस्तित्व में आया यह शहर पांचवां सबसे पुराना शहर है। यह शहर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए काफी प्रसिद्ध है। मौजूदा समय में शुश की जनसंख्या 65,000 है।

Damascus, Syria

Damascus, Syria

दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक दमासकस का इतिहास जितना प्रसिद्ध रहा है। यह शहर आज भी ऐतिहासिक महत्व रखता है। यहां आज भी कई जगहें है जो बड़े तौर पर पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+