Teachers day 2019: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर्स को भेजें ये संदेश
नई दिल्ली। हर एक व्यक्ति के लिए टीचर्स के अलग मायने होते हैं, हर किसी की परिभाषा अपने टीचर को लेकर अलग ही होती है लेकिन एक बात पूरी तरह से सच है कि बिना टीचर या मार्गदर्शक के कोई भी व्यक्ति प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता है। शिक्षक हमेशा अपने छात्रों को कुछ ना कुछ देता ही है, कभी वो ज्ञान होता है तो कभी वो आशीष देता है। ऐसे में 'शिक्षक दिवस' यानी की 5 सिंतबर को प्रत्येक छात्र-छात्रा के पास मौका होता है कि वो अपने गुरुओं को 'थैक्स'कह सके और उन्हें अपने कथनों से फील गुड करा सके, ऐसे में संदेश ही सबसे अच्छा माध्यम है क्योंकि जो असर शब्दों का दिल पर होता है वो दुनिया की किसी भी चीज का नहीं होता है, कहा भी गया है कि जहां ना पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि।

गुरु हैं मेरा अनमोल
गुरु तेरा उपकार का,
कैसे चुकाऊ मैं मोल ?
लाख कीमती धन भक
गुरु हैं मेरा अनमोल
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मां-बाप की मूरत है गुरु,
इस कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आकाश को चूमने का साहस देने के लिए धन्यवाद...
मुझे पढ़ना-लिखना सिखाने के लिए धन्यवाद
मुझे सही-गलत की पहचान सिखाने के लिए धन्यवाद
मुझे आकाश को चूमने का साहस देने के लिए धन्यवाद
मेरा मित्र, गुरु और प्रकाश बनने के लिए धन्यवाद...

हम करते हैं शत-शत प्रणाम...
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करते हैं शत-शत प्रणाम!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

सीबतों का करना डट कर सामना...
जीवन में कभी हार न मानना
संघर्षों से कभी न भागना
मुसीबतों का करना डट कर सामना
हो कुछ भी सच्चाई के मार्ग पर चलना
ये आप ही तो हमें सिखाते हैं
इसलिए शिक्षक कहलाते हैं....












Click it and Unblock the Notifications