मिलिए राजनीति के दिग्‍गज भाई-बहनों से, कहीं रिश्ता खून का कहीं दिल का

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज हम आपको मिलवाते हैं राजनीति के दिग्गज भाई-बहनों से, जिन्होंने सत्ता की दहलीज में भले ही अलग पहचान बनायी हो लेकिन आत्मिक रिश्तों में भी ये किसी से कम नहीं है। कहीं ये रिश्ता खून का है और कहीं दिल का।

2016 रक्षाबंधन: राखी बांधने का सही मुहूर्त एवं समय

आईये नीचे के स्लाइडों के जरिये हम आपको ऐसे ही देश के महान राजनेताओं से रूबरू कराते हैं जो दुनिया में कहीं भी हो लेकिन राखी पर एक-दूसरे के साथ जरूर होते हैं।

Must Read: राखी या रक्षाबंधन से जुड़ी खास और रोचक बातें

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी

बात भाई-बहनों की हो और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र ना हो, भला ये कैसे हो सकता है। अपने बड़े भाई राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली प्रियंका गांधी हर मोर्चे और हर मुद्दे पर अपने भाई के लिए ढाल बनकर खड़ी रहती हैं।

सुषमा स्वराज-वैंकेया नायडू

सुषमा स्वराज-वैंकेया नायडू

देश कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और दिग्गज नेता वैंकेया नायडू भी आदर्श भाई-बहनों की लिस्ट में आते हैं। दोनों ही की गिनती काफी गंभीर नेताओं के रूप में होती है लेकिन इन्हें करीब से जानने वाले कहते हैं कि ये दोनों जब भी आपस में मिलते हैं तो छोटे भाई-बहनों की तरह ही आपस में बातें करते हैं।

उमा भारती-लालजी टंडन

उमा भारती-लालजी टंडन

बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती और यूपी भाजपा के कद्दावर नेता लालजी टंडन भी आदर्श भाई-बहनों की लिस्ट में आते हैं। दोनों ही एक-दूसरे के रक्षा कवच बनकर हमेशा खड़े रहते हैं।

पीएम नरेन्द्र मोदी-आनंदीबेन पटेल

पीएम नरेन्द्र मोदी-आनंदीबेन पटेल

पीएम नरेन्द्र मोदी और गुजरात की पूर्व सीएम आंनदी बेन पटेल भी आइडियल भाई-बहन है। भले ही ये रिश्ता खून का नहीं, दिल का है लेकिन बेहद ही मोहक, गंभीर, प्रेरणादायक और आदर्श है। मोदी अपने से ज्यादा आनंदीबेन पर भरोसा करते हैं जिसका सबूत दुनिया को तब मिला जब पीएम बनने के बाद उन्होंने गुजरात की सत्ता आनंदीबेन को सौंपी थी।

साध्वी निरंजन ज्योति -मुख्तार अब्बास नकवी

साध्वी निरंजन ज्योति -मुख्तार अब्बास नकवी

साध्वी निरंजन ज्योति भी बीजेपी के कद्दावर नेता मुख्तार अब्बास नकवी को अपना भाई मानती हैं और उन्हें राखी बांधती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+