Happy Propose Day 2021: आज कहना जरूरी है कि तुमसे प्यार हुआ है...
नई दिल्ली। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है लेकिन उससे पहले पूरे हफ्ते तक रोजाना अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किए जाते हैं, जिसे वैलेंटाइन वीक कहते हैं, इन 7 दिनों में लोग अपने प्यार का अलग-अलग तरीके से इजहार करते हैं, 7 फरवरी से रोज डे की शुरुआत के साथ ही प्यार के हफ्ते का प्रारंभ हो चुका है, रोज डे के दूसरे दिन बारी आती है प्रपोज डे की, जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि वैलेंटाइन इस दिन कपल्स एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं।
Recommended Video

यदि आपके दिल में भी किसी की तस्वीर बसी हुई है....
यदि आपके दिल में भी किसी की तस्वीर बसी हुई है लेकिन आपने अभी तक उससे अपने दिल की बात नहीं कही है तो आज से अच्छा दिन नहीं है इस बात को जाहिर करने का। यूं तो प्रेम किसी वक्त और दिन का मोहताज नहीं होता है लेकिन जब लोगों ने आज का दिन ही प्यार के इजहार के रूप में इंगित कर दिया है तो उस परंपरा को कायम रखते हुए आप इसका निर्वहन बखूबी करें तो निसंदेह आपका परिणाम काफी अच्छा होगा।
यह पढ़ें: प्यार का राशिफल 2021

प्यार का इजहार करने का दिन
हर किसी की तमन्ना होती है वो अपने प्रेम का इजहार ऐसे करे जैसे पहले किसी ने ना किया हो। रील लाइफ और रीयल लाईफ दोनों में अंतर तो होता है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि आज की रीयल लाईफ पर रील लाईफ का भी काफी असर है। खासकर युवागण तो फिल्मों के मोहपाश में काफी बंधे रहते हैं। इसलिए उनकी पूरी कोशिश होती है कि वो अपने साथी से अपने प्यार का इजहार कुछ इस तरह से करें कि अगले को इंकार करने का मौका ना मिले।

ये वो अफसाना है जो आंखों से बयां होता है
पहले का वक्त कुछ और था जब लोग खत के माध्यम से अपने इश्क का इजहार करते थे लेकिन आज का वक्त लैपटॉप और टैबलेट का है इसलिए हर काम भी बड़ा फास्ट होता है। अब लोगों को इतंजार करने की आदत नहीं होती है इसलिए वो फास्टफूड की तरह फास्ट रिजल्ट चाहते हैं। आज लोग अपने साथी को गुलाब के जरिए, एसएमएस के जरिये, तोहफे भेजकर अपनी भावनाओं से अवगत करा देते हैं। या फिर कभी-कभी वो इंटरनेट के माध्यम से भी आईलवयू बोल देते हैं। अपवादों को छोड़ दें तो ये नुस्खे काफी कारगर भी साबित हुए है। यहां पर आपको हम यही कहना चाहते हैं प्यार के ढ़ाई आखर में बहुत शक्ति होती है अगर दिल से और शिद्दत से आप किसी को चाहते हैं और अपनी बात कहते हैं तो आपका साथी आपसे कभी भी दूर नहीं होगा। तो चलिए आज का दिन आप अपने प्यार के साथ सेलिब्रेट करिये देखिये जिंदगी कितनी हसीन हो जाती है।
यूं तो मुहब्बत को आवाज की जरूरत नहीं
ये वो अफसाना है जो आंखों से बयां होता है
लेकिन वक्त का तकाजा कहता है कि
दिल की बातें जुंबा पर आ ही जाये तो अच्छा हैं वरना
जिंदगी में हमेशा अफसोस ही रहता है....
-
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications