Happy Lohri 2022 : इस 'लोहड़ी' पर अपनों को भेजे हार्टटचिंग मैसेज और पर्व बनाएं यादगार
नई दिल्ली, 13 जनवरी। पौष के अंतिम दिन यानि माघ संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाने वाला पर्व 'लोहड़ी' हर्ष और उल्लास साथ लेकर आता है। 'लोहड़ी' का अर्थ ल (लकड़ी) +ओह (गोहा = सूखे उपले) +ड़ी (रेवड़ी) = 'लोहड़ी' .. । मोटे तौर पर तो ये फसलों का त्योहार कहा जाता है, जिसमें किसान नई फसलों को काटकर घर लाता है और खुशियां मनाता है। यह हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है मुख्य तौर पर ये पंजाब-हरियाणा में मनाया जाता है। ये दिन और भी खूबसूरत तब हो जाता है जब इस पर्व में आपसी रिश्तों के प्रेम मिल जाता है। कोरोना की वजह से इस बार काफी लोग अपने घर नहीं जा सकते हैं लेकिन 'लोहड़ी' के पर्व पर आप अपनों को प्यार भरे संदेश भेजकर उन्हें अपने दिल के और करीब ला सकते हैं।
Recommended Video
Lohri 2022: देशभर में आज Lohri की धूम, दुल्ला-भट्टी की कहानी का महत्व भी जानिए | वनइंडिया हिंदी

यहां हम आपके लिए लाएं हैं ऐसे ही दिल छू लेने वाले संदेश
- लोहड़ी की आग आपके जीवन से सभी दुखों को दूर कर दे और आपके लिए खुशी और प्यार लाए। आपको और आपके परिवार को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- लोहड़ी के इस पावन दिवस पर मैं कामना करता हूं कि आप सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि हो, यह त्यौहार आपके और आपके परिवार के लिए अनंत खुशियां लेकर आए, आपको लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- लोहड़ी आप और आपके परिवार के लिए खुशियाँ और समृद्धि लाए। - हैप्पी लोहड़ी!

- जोश और उत्साह का यह त्योहार आपके जीवन को ढेर सारी ऊर्जा और उत्साह से भर दे और यह आपको और आपके प्रियजनों के लिए सुख और समृद्धि लाने में मदद करे। हैप्पी लोहड़ी ऑल!
- इस लोहड़ी का भरपूर आनंद उठाएं और रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकॉर्न के साथ प्यार की मिठास सभी के साथ बांटें और खुशियां फैलाएं।"
- यह लोहड़ी की आग दुख के सभी क्षणों को जला दे और आपकी दुनिया को खुशी और प्यार की गर्मी से रोशन करे-हैप्पी लोहड़ी!
- पॉपकॉर्न की खुशबु, मूंगफली की बहार, लोहड़ी का त्योहार आने को तैयार, थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार, एक दिन पहले ओ मेरे यार, मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।

- कोमल चमकती मोमबत्ती की रोशनी में, आपके सभी सपने सच हों। इस रात का हर सितारा आपके लिए किस्मत और खुशियां लेकर आए। आपको और आपके परिवार को लोहड़ी की बहुत बहुत बधाई।
- आनंद के दिन, हंसी के सप्ताह, सौभाग्य के महीने और समृद्धि का वर्ष। यहां आपको लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!-हैप्पी लोहड़ी!
- जीवन के हर आनंद का पता लगाने, आपके सभी सपनों को वास्तविकता में बदलने और आपके सभी प्रयासों को महान उपलब्धियों में बदलने का अवसर लाए। लोहड़ी मुबारक।
- मूंगफली दी खुशबु ते गुर दी मिठास, मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग, दिल दी ख़ुशी ते अपनों का प्यार, मुबारक होवे तानु लोहड़ी का त्योहार। हैप्पी लोहड़ी ऑल!
- बोल तुम्हें लोहड़ी पे क्या उपहार दूं, दोस्ती चाहिए या जान दे दूं, स्कूटर, मोटर साइकिल, या कार दूं, बस इतने से ही हो जाओ खुश, या दो चार और गप्पे मार दूं , हैप्पी लोहड़ी ऑल!












Click it and Unblock the Notifications