Happy Haritalika Teej 2022: 'हरितालिका तीज' पर अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश, पर्व बन जाएगा खास

नई दिल्ली, 28 अगस्त। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को 'हरितालिका तीज' होती है, इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निरजला व्रत रहती हैं और शाम को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। इस बार ये उपवास 30 अगस्त को है। मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती ने जंगल में जाकर भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई सालों तक बिना पानी पिए लगातार तप किया था, तब जाकर भोलेनाथ उन्हे पति-परमेश्ववर के रूप में प्राप्त हुए थे।

हरितालिका तीज पर अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश

इस पावन दिन को और खास आप बना सकते हैं सुंदर संदेशों के जरिए, इसलिए यहां हम आपके लिए सुंदर-सुंदर बधाई संदेश जो कि निम्नलिखित हैं।

  • कामना करता हूं कि आपका जीवन खुशियों, नए अनुभवों और सकारात्मकता से भरे परिवेश से भरा रहे। 'हरितालिका तीज' मुबारक!
  • आपको और आपके परिवार को 'हरितालिका तीज' 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा आपको स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करे और आपको बुरी नजर से बचाए।
  • देवी पार्वती आपके जीवन को खुशियों और प्रेम से भर दें। 'हरितालिका तीज' की शुभकामनाएं!
  • यह त्यौहार आपके दाम्पत्य जीवन में नई उम्मीदें, सपने और खुशियाँ लेकर आए। 'हरितालिका तीज' की शुभकामनाएं!
  • 'हरितालिका तीज' के इस पावन पर्व पर व्रत रखने वाली सभी विवाहित महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं! माता पार्वती आपका व्रत स्वीकार करें।
  • आपका जीवन खुशियों से भरा हो, भगवान शिव और देवी पार्वती आपको स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें और आपको बुराई से बचाएं।'हरितालिका तीज' की शुभकामनाएं!
  • हरतालिका तीज के अवसर पर आपको और आपके साथी को देवी पार्वती का आशीर्वाद मिले। आपके लंबे और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। 'हरितालिका तीज' की शुभकामनाएं!
हरितालिका तीज पर अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश
  • आया रे आया हरतालिका तीज का त्योहर, संग में खुशियां और बहुत सारा प्यार! 'हरितालिका तीज' की शुभकामनाएं!
  • ये हरतालिका का त्योहर ले जाए, आपकी सब परशानी, 'हरितालिका तीज' की शुभकामनाएं!
  • 'हरितालिका तीज' तीज का त्‍योहार है, गुझियों की बहार है,पेड़ों पर पड़े हैं झूले, दिलो में सबके प्यार है!
  • धान की खुशबू बादलों की बुहार,आप सभी को मुबारक हो, 'हरितालिका तीज' की शुभकामनाएं!
  • कठिन तपस्या कर गौरी ने तब शिव को पाया था,इस कठिन व्रत में गौरी ने वर्षों ध्यान लगाया था। 'हरितालिका तीज' की शुभकामनाएं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+