Friendship Day पर भेजिए दोस्तों को दिल छू लेने वाले ये संदेश
नई दिल्ली। दोस्ती वो शब्द जो सिर्फ और सिर्फ चेहरे पर मुस्कान लाती है, दोस्ती वो है जो हर रिश्ते से बड़ी होती है, आज मित्रता दिवस है। दोस्ती के इस प्यारे पर्व पर आप अपनी दोस्ती को खास संदेश के जरिए बेहद ही खास बना सकते हैं इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ प्यारे-प्यारे हार्ट टचिंग मैसेज, जिन्हें अपने दोस्तों को भेजकर आज आप उनके दिल के और करीब आ सकते हैं...

प्यार भरे संदेश
दोस्ती कोई खोज नहीं होती,
दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती,
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवज न समझना,
क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।।
Happy Friendship Day

वरना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती
एक चिंगारी आग से कम नहीं होती,
सादगी श्रृंगार से कम नहीं होती,
ये तो सिर्फ सोच का फर्क है,
वरना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।।
-Happy Friendship Day

कोई हमारी तरह निभाए तो बताना...
कोई इतना चाहे तो बताना
कोई इतने नाज तुम्हारे उठाए तो बताना
दोस्ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना
Happy Friendship Day

तो इतिहास बनाती है....
दोस्ती अच्छी हो तो रंग लाती है
दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है
दोस्ती नादान हो तो टूट जाती है
पर अगर दोस्ती अपने जैसी हो
तो इतिहास बनाती है
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

मिले तो मुलाकात, बिछड़े तो याद बन गए ...
जिंदगी में कुछ दोस्त खास बन गए
मिले तो मुलाकात, बिछड़े तो याद बन गए
कुछ दोस्त धीरे-धीरे फिसलते चले गए
पर जो दिल से ना गए वो आप बन गए है।
Happy Friendship Day












Click it and Unblock the Notifications