'कुमकुम भरे कदमों से आएं लक्ष्मी जी आपके द्वार...', इन चुनिंदा संदेशों के जरिए अपनों को कहें हैप्पी दिवाली
Diwali 2022: 'कुमकुम भरे कदमों से आएं लक्ष्मी जी आपके द्वार...', इन चुनिंदा संदेशों के जरिए अपनों को कहें हैप्पी दिवाली
Happy Diwali 2022: दिवाली के त्योहार को रोशनी के त्योहार भी कहा जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को देशभर में मनाई जाएगी। जगमगाती रोशनी, दीये और लालटेन से इस दिन हर गली, हर मोहल्ला रौशन होता है। दिवाली का त्योहार पूरे देश में और यहां तक कि दुनिया के कुछ हिस्सों में भी मनाया जाता है। दीवाली के त्योहार अंधेरे पर प्रकाश की जीत का जश्न है। इस दिन लोग अपने घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। दिवाली के दिन ही भगवान श्री राम, माता सीता और अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल का वनवास काट अयोध्या लौटे थे। भगवान राम के सम्मान में भी दिवासी मनाया जाता है। दिवाली के खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों, परिवार और परिजनों को इन चुनिंदा संदेशों के जरिए बधाई दे सकते हैं। आप उन्हें फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
Recommended Video

-कुमकुम भरे कदमों से आएं लक्ष्मी जी आपके द्वार, सुख-संपत्ति मिले अपार, दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं करें स्वीकार, हैप्पी दिवाली!
-दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार, परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार, होती रहे सदा अपार धन की बौछार, ऐसा हो आपका दिवाली का त्योहार। हैप्पी दिवाली!
-सुख, समृद्धि और प्यार बाटें, इस दिवाली के त्यौहार में मां लक्ष्मी आपके परिवार को खुशियां हजार बाटें , दिवाली की शुभकामनाएं!
-आपका परिवार कभी किसी खुशी के लिए ना तरसे, इस दिवाली मां लक्ष्मी की अपार कृपा आप पर बरसे, इसी मंगल कामना के साथ आपको दिवाली की शुभकामनाएं!
-लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा से, आपके घर में हमेशा उमंग और आनंद की रौनक हो।, दिवाली के इस पावन मौके पर आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं!
-अपनों के संग त्यौहार मनाएं, दीये जलाकर शिकवे-गिले मिटाएं, इस दिवाली हर तरफ खुशियां फैलाएं, हैप्पी दिवाली!
-अच्छे की बुरे पर विजय हो,हर जगह बस आप ही की जय हो, दिवाली धूम धाम से मनाये, दिवाली की शुभकामनाएं।
-पल-पल से बनता है एहसास, एहसास से बनता है विश्वास, विश्वास से बनते हैं रिश्ते और रिश्ते से बनता है कोई खास!! दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
-दीपक के प्रकाश की तरह ही, आपके जीवन में चारो ओर रोशनी हो, बस यही कामना है हमारी, इस दिवाली पर, हैप्पी दिवाली।
-गणेश की ज्योति से नूर मिलता है, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि और सुकून मिलता है। हैप्पी दिवाली!












Click it and Unblock the Notifications