Happy Chhath Puja wishes: अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश, 'छठ' पर्व बन जाएगा खास
Chhath Puja Wishes: लोक आस्था के महापर्व 'छठ' की शुरुआत 28 तारीख से होने जा रही है। ये पर्व है त्याग का , प्रेम का, समर्पण का और बहुत सारी प्रार्थनाओं का। इस व्रत पर हर मां चाहती है कि उसे बच्चे और उसका पूरा परिवार उसके साथ हो लेकिन अपने घर से दूर नौकरी करने वाले सभी लोग इस खास मौके पर अपने घर नहीं पहुंच सकते हैं लेकिन कहते हैं ना जहां रवि नहीं पहुंचता वहां कवि पहुंच जाता है। इसलिए अगर आप भले ही अपने घर-परिवार से दूर हों लेकिन खूबसूरत संदेशों के जरिए जरूर आप अपनों के करीब पहुंच जाएंगे। इसलिए यहां हम लाएं हैं आपके लिए प्रेम भरे संदेश।

- छठ मईया आपके जीवन में खुशियों बरसाएं, आप जो चाहें वो सब पूरा हो। छठ पूजा की शुभकामनाएं!
- छठ मईया की कृपा से आप तरक्की के रास्ते पर आगे चले और सेहतमंद रहें। हैप्पी छठ पूजा।
- यह छठ पूजा आपको बहुत सारी खुशियां दें, छठ पूजा की शुभकामनाएं!
- मैं प्रार्थना करता हूं कि आपके जीवन का सूर्य कभी अस्त न हो। तरक्की करें और सेहतमंद रहें। हैप्पी छठ पूजा।
- छठ पूजा के दिन, मैं प्रार्थना करता हूं कि आप और आपके परिवार को घर पर शांति, प्रेम और खुशियों के साथ खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मिले।
- छठ पूजा का पावन दिन है आया, सूर्य देवता और छठ माता की पूजा करने का दिवस है आया। छठ पूजा की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

- उगते सूर्य के पूजन से प्राप्त हो आपको यश कीर्ति
- अस्त होते सूर्य से मिले अच्छे स्वास्थ्य का वरदान
- छठी मईया के आशीर्वाद से आपके परिवार में बनी रहे खुशियां अपार
- आपके पूरे परिवार को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
- छठ मईया आपको मार्गदर्शन, ज्ञान और साहस प्रदान करे। छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
- छठ मईया आपके परिवार को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दे। आपको और आपके परिवार को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।

- छठ के पावन पर्व पर आपको मिले खुशियां अपार, प्रियजनों का मिले प्यार, हैप्पी छठ पूजा।
- सारी निगेटिव एनर्जी भाग जाए. अच्छाई से भरे जीवन, प्रियजनों का मिले प्यार, हैप्पी छठ पूजा।
- छठ पूजा समृद्धि, शांति और दया के लिए सूर्य देव को धन्यवाद देने का दिन है। आपक जीवन भी यूं ही जगमगाता रहे, छठ पूजा की शुभकामनाएं!
- जो कुछ भी मौजूद है वह सूर्य से उत्पन्न हुआ है, सूर्य की तरह यशस्वी बनें, छठ पूजा की शुभकामनाएं!
- छठ महापर्व की सकारात्मकता आपके जीवन में फैले, आपका आंचल खुशियों से भर जाए, हैप्पी छठ पूजा।
- मैं आपको और आपके परिवार को शांति और समृद्धि के साथ छठ पूजा की शुभकामनाएं देता हूं। हैप्पी छठ पूजा।
छठ पूजा चार दिन की होती है
- 28 अक्टूबर - नहाय खाय
- 29 अक्टूबर- खरना
- 30 अक्टूबर - संध्या अर्घ्य (पहला)
- 31 अक्टूबर -उषा अर्घ्य (दूसरी और अंतिम)
खास बात
छठ का व्रत हमें ये बताता है कि हर अंत के बाद शुरुआत होती है और अंधेरे के बाद प्रकाश आता है। वक्त चलता रहता है इसलिए अंधेरे के बाद उजाला जरूर आता है।












Click it and Unblock the Notifications