HappyBday Virat Kohli: क्रिकेट और अनुष्का के अलावा ये भी है विराट कोहली की कमजोरी
नई दिल्ली। आज भारतीय क्रिकेट टीम डैशिंग कैप्टन विराट कोहली का जन्मदिन है। जवां दिलों के धड़कन कोहली आज हर छोटे-बड़े की पसंद हैं, बेहद ही कम वक्त में करियर की बुलंदियों पर पहुंचने वाले विराट कोहली जितना मैदान में चर्चित रहते हैं उससे कहीं ज्यादा वो मैदान के बाहर भी चर्चा का विषय रहते हैं। अपने खेल के कारण पूरी दुनिया में लोकप्रिय विराट के बारे में आप यही जानते होंगे कि वो दुनिया में सबसे ज्यादा अपने क्रिकेट और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से प्यार करते हैं लेकिन इसके अलावा भी कुछ और भी है, जिसे देखकर विराट कोहली का दिल डोल जाता है।

विराट हमारा गौरव है: विकास कोहली
कुछ वक्त पहले विराट के बड़े भाई विकास कोहली ने उनका ये राज खोला था, विकास कोहली ने कहा था कि विराट बहुत क्यूट है और जिद्दी है, जिस चीज के पीछे वो पड़ जाये फिर वो उसे पाकर ही दम लेता है। लेकिन उम्र के साथ-साथ वो मैच्योर भी हो गया है उसे देखकर हमें हर पल गर्व होता है।

राजमा-चावल है विराट कोहली की कमजोरी
विराट जब घर पर होता है तो घर जैसे चहचहा उठता है। हर पल घर में मस्ती का आलम होता है, वैसे तो वो अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा संजिदा है लेकिन जब मां के बनाए राजमा-चावल उसके सामने आते हैं तो उसके सारे नियम कानून धरे रह जाते हैं, या यूं कह लीजिए राजमा-चावल उसकी कमजोरी है, वो मां के हाथ का बना राजमा चावल खाने के लिए कुछ भी कर सकता है।

'मां के हाथों का राजमा-चावल देखते ही विराट सब भूल जाता है'
विकास कोहली ने कहा था कि एक वक्त था जब वो पंजाबी छोरों की तरह खाने का बहुत शौकीन था लेकिन खेल के प्रति प्रेम ने उसके इस पागलपन को कम कर दिया है, लेकिन वो दिल से असली पंजाबी है इसलिए जब भी राजमा-चावल देखता है तो वो सारी चीजें भूल जाता है और हम भी उसकी ये कमजोरी जानते हैं इसलिए जब भी हमें कुछ मनवाना होता है तो हम भी मां से कहता हूं कि विराट के लिए राजमा-चावल बना दो, तभी वो हमारी बात मानेगा।












Click it and Unblock the Notifications