Happy Bday Kamal Hassan: दौलत, शौहरत, दो शादी और लिव-इन रिलेशन..जानिए कमल हासन से जुड़ी ये बातें
नई दिल्ली। आज बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता कमल हासन का जन्मदिन हैं। अभिनेता से नेता बने कमल हासन अपने गृहनगर परमाकुडी में जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान परमाकुडी में अपने पिता की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। हासन के पिता डी. श्रीनिवासन पेशे से वकील थे, वो स्वतंत्रता सेनानी भी थे। कमल हासन उन्हें अपना मेंटर और गुरू भी मानते हैं। आज 65 वर्ष के हो चुके अभिनेता कमल हासन फिल्मी कैनवस के उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जो उम्र के हर किरदार को पर्दे पर यादगार बनाया है। इन्हें प्रयोगधर्मी कलाकार कहा जाता रहा है।

कमल हासन की निजी जिंदगी हमेशा रही चर्चा में...
कमल हासन एक बेहतरीन कलाकार हैं इस बात से किसी को भी इंकार नहीं हैं, लेकिन अपनी जिंदगी में वो अपने निजी रिश्तों की वजह से भी काफी चर्चित रहे हैं। दौलत, शौहरत, बच्चे और लिव इन रिलेशन के बाद भी आज कमल हासन लाइफ में काफी अकेले हैं, साल 2016 में वो और उनकी लिव इन पार्टनर गौतमी तड़ीमल्ला अलग हुए थे तो हर कोई हैरान रह गया था क्योंकि ये साथ एक-दो साल का नहीं बल्कि पूरे 13 साल पुराना था।

कमल हासन की रीयल लाइफ में खुशियों के मेले कई बार लगे....
उस वक्त फिल्मी गलियारों में ये खबर आग की तरह फैली थी क्योंकि उम्र के जिस पड़ाव पर एक इंसान को जब एक साथी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उस वक्त ही दोनों करीबी साथियों का अलग होना काफी हैरान कर देने वाला था। रूपहले पर्दे के हर किरदार में सजीवता का रंग भरने वाले कमल हासन की रीयल लाइफ में खुशियों के मेले कई बार लगे लेकिन हर मेले ने उन्हें हर बार जरूरत से ज्यादा तन्हा कर दिया।
13 साल का साथ हो गया खत्म
मालूम हो कि साउथ फिल्मों की स्टार गौतमी तड़ीमल्ला ने तब अपने ब्लॉग पर लिखा था कि उन्हें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि अब वो और हासन साथ नहीं हैं। लगभग 13 साल के साथ के बाद उन्हें ये फैसला लेना पड़ा, जो कि उनके जीवन के सबसे ज्यादा दुख पहुंचाने वाले फैसलों में से एक है हालांकि उन्होंने अलग होने की वजह नहीं बताई थी और आज भी ये बात राज ही है।

कमल हासन की जिंदगी में तीसरी औरत थीं गौतमी...
आपको बता दें कि गौतमी, कमल हासन की लाइफ में पहली महिला नहीं थीं। इससे पहले भी कमल की जिंदगी में दो महिलाएं रह चुकी हैं। पहली महिला थीं नृत्यांगना वाणी गणपति, जिनसे कमल ने 1978 में शादी की थी लेकिन 10 साल बाद ये शादी टूट गई। इसके बाद कमल की लाइफ में एंट्री हुई फिल्म अभिनेत्री सारिका की, जिनसे कमल ने तब शादी की जब वो उनकी पहली संतान श्रुति को जन्म देने जा रही थीं।
दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन
कमल हासन ने 1988 में अभिनेत्री सारिका से शादी की। इस शादी से उन्हें दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। सारिका और कमल को देखकर लगता था कि अब कमल की जिंदगी ठहर गई है लेकिन नहीं कुछ कारणों की वजह से कमल हासन और सारिका के बीच 2004 में तलाक हो गया और इसके बाद कमल की जिंदगी में एंट्री हुई गौतमी की, जिनके साथ कमल ने 13 साल बिताए लेकिन साल 2016 गौतमी भी उनसे अलग हो गई हैं, बताते चलें कि गौतमी की लाइफ में भी कमल दूसरे मर्द थे, गौतमी की 1998 में बिजनेसमैन संदीप भाटिया से शादी हुई थी और 1999 में गौतमी और संदीप की बेटी सुब्बालक्ष्मी ने जन्म लिया। लेकिन गौतमी और संदीप का 1999 में ही तलाक हो गया। गौतमी और कमल हासन 2005 से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications