Birthday Special: 12 साल की उम्र में सायरा ने दिया था दिलीप कुमार को दिल

दिलीप साहब के अभिनय की नकल अमिताभ से लेकर शाहरूख खान तक करते आये हैं। ना तो उनके बिना 'मुगल ए आजम' बन सकती हैं और ना ही 'सौदागर' ।

मुंबई। फिल्मी सितारों के आईकॉन दिलीप कुमार आज 94 साल के हो गये हैं।आम जिंदगी में यूसूफ खान कहलाने वाले दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में वो मकाम हासिल किया है जहां तक पहुंचना हर किसी के बस में नहीं। तभी तो दिलीप साहब के अभिनय की नकल अमिताभ से लेकर शाहरूख खान तक करते आये हैं। ना तो उनके बिना 'मुगल ए आजम' बन सकती हैं और ना ही 'सौदागर' ।

Happy Birthday Dilip Kumar: He turns 94, here is his real Love Story

पिछले 50 सालों से दिलीप साहब संग जीवनसंगिनी का सफल जीवन गुजारने वाली सायराबानों ने कुछ वक्त पहले अपने जीवन के जुड़े राज लोगों के सामने खोले थे। सायरा ने कहा था कि वो जब मात्र 12 साल की थीं तभी उन्हें दिलीप कुमार से प्यार हो गया था।

12 साल की उम्र में सायरा को हुई थी दिलीप से मुहब्बत

बीते जमाने की इस खूबसूरत अभिनेत्री ने कहा था कि 12 साल की उम्र में पहली बार उन्होंने एक दिन दिलीप कुमार की 'आन' फिल्म देखीं और उन्हें दिलीप साहब से प्यार हो गया था लेकिन तब उन्हें ये नहीं पता था कि एक दिन वो उनकी सच में बेगम बन जाएंगी। सायरा की नजर में दिलीप कुमार एक रीयल हीरो हैं जो कि बेहद लविंग और केयरिंग हैं।

Happy Birthday Dilip Kumar: He turns 94, here is his real Love Story

आशा को आज भी है दिलीप कुमार का इंतजार

आज भले ही दिलीप साहब ने 94 साल में कदम रख दिया है लेकिन आज भी लोग उनके रोमांस और रोमांटिक किरदार को याद करते हैं तभी तो बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारिख ने भी हाल में ही कहा कि उन्हें आज भी दिलीप साहब की हां का इंतजार है..वो आज भी उनके साथ एक फिल्म करना चाहती हैं। क्योंकि अपने लंबे करियर में आशा पारिख को दिलीप कुमार के साथ एक भी फिल्म करने का मौका नहीं मिला है।

Happy Birthday Dilip Kumar: He turns 94, here is his real Love Story

सायरा-दिलीप: सबसे आकर्षक, लविंग और आदर्श कपल

मालूम हो कि भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने छह दशक के करियर में कई महत्वपूर्ण फिल्में दी हैं। 'ज्वार भाटा', 'मेला', 'नया दौर', 'तराना', 'देवदास', 'गंगा जमुना', 'लीडर', 'मुगल-ए आजम', 'शक्ति', 'कर्मा', 'सौदागर' उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'किला' (1998) थी। उन्होंने उम्र में उनसे 20 वर्ष छोटी सह-कलाकार सायरा बानो से वर्ष 1966 में शादी की थी। दिलीप-सायरा आज बॉलीवुड के सबसे आकर्षक, लविंग और आदर्श कपल कहे जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+