Yahoo के 50 करोड़ अकाउंट हैक, चोरी हुईं अहम जानकारियां
नई दिल्ली। अमेरिकी इंटरनेट कंपनी याहू (Yahoo) की सुरक्षा में सेंध लगाकर हैकर्स ने करीब 50 करोड़ अकाउंट्स से जानकारियां चोरी की हैं। इस संबंध में चल रही अटकलों पर कंपनी ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि कर दी है।

बताया जा रहा है कि इन तमाम अकाउंट से चोरी की गई जानकारी में यूजर का नाम, ईमेल, फोन नंबर, जन्मतिथि और हैश पासवर्ड शामिल है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अनप्रोटेक्टेड पासवर्ड्स, पेमेंट कार्ड डाटा या बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी नहीं चोरी हुई।
कानूनी एजेंसियों के साथ जांच में जुटी कंपनी
याहू ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में अकाउंट से जानकारी चोरी होने के मामले में वह अब कानूनी एजेंसियों को साथ मिलकर जांच कर रही है।
याहू की डील पर पड़ सकता है असर
साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हैकिंग की वजह से याहू की वेरिजॉन कम्युनिकेशन के साथ हुई डील पर भी असर पड़ सकता है। कंपनी ने जुलाई में बताया था कि वह याहू को खरीद रही है।
ऐसे हुआ था हैकिंग का खुलासा
याहू में हुई इतनी बड़ी हैकिंग का खुलासा अगस्त में तब हुआ था जब 'पीस' नाम के एक हैकर ने करीब 20 करोड़ याहू अकाउंट की जानकारी बेचने की कोशिश की थी।
कंपनी ने यूजर्स से की अपील
याहू ने बताया कि यह हैकिंग साल 2014 में हुई है। कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपना पासवर्ड बदल लें, अगर 2014 से नहीं बदला गया।












Click it and Unblock the Notifications