फोर्ब्स लिस्ट: दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में 4 भारत की
न्यूयॉर्क। भारतीय महिलाओं ने एक बार फिर से देश का नाम रौशन किया है। मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने 2016 की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी की है। जिसमें चार भारतीय महिलाओं को जगह मिली हैं। इन चारोेंें महिलाओं के नाम हैं अरुन्धति भट्टाचार्य, चंदा कोचर, किरण मजूमदार शॉ और शोभना भरतिया।
हर मां पढ़े चंदा कोचर का अपनी बेटी को लिखा ये खत, हमेशा सफल रहेंगी
इस लिस्ट में जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को पहली पोजिशन हासिल हुई है जबकि चीन की सबसे ज्यादा 9 महिलाएं इस लिस्ट में हैं।
जज्बे को सलाम: मिलिए दाढ़ी वाली महिला मॉडल हरनाम कौर से
आईये नीचे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं भारत की चार महान महिलाओं के बारे में..

अरुन्धति भट्टाचार्य
एसबीआई प्रमुख अरुन्धति भट्टाचार्य को इस लिस्ट में 25th जगह हासिल हुई है। आपको बता दें कि अरुन्धति भट्टाचार्य का जन्म -18 मार्च 1956 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 7 अक्टूबर 2013 को यह पद ग्रहण किया था।

अरुन्धति भट्टाचार्य
इससे पहले अरुन्धति भट्टाचार्य बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर सह चीफ फाईनैंशियल ऑफिसर थीं। भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने अंततः अरुंधति का चयन किया था।

चंदा कोचर
आईसीआईसीआई बैंक की चंदा कोचर को फोर्ब्स लिस्ट में 40th पोजिशन मिली है। आईसीआईसीआईबैंक की मुख्य कार्यकारी ऑफिसर (सीईओ) एवं प्रबन्ध निदेशक (एम डी) चंदा कोचर का जन्म जोधपुर में 17 नवंबर 1961 में हुआ था।अप्रैल 2006 में, चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की उप प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने कामयाबी की एक नई इबादत लिख दी।

किरण मजूमदार शॉ
बायोकॉन लिमिटेड की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ को फोर्ब्स लिस्ट में 77th पोजिशन मिली है। किरण मजूमदार-शॉ (जन्म: 23 मार्च 1953) बायोकॉन की संस्थापक है, जो भारत के बंगलौर में एक अग्रणी जैव प्रौद्योगिकी संस्थान है। वे बायोकॉन लिमिटेड की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा सिनजीन इंटरनेशनल लिमिटेड और क्लिनिजीन इंटरनेशनल लिमिटेड की अध्यक्ष हैं।

शोभना भरतिया
शोभना भरतिया को फोर्ब्स लिस्ट में 93th रैकिंग मिली है। शोभना भारतीय राज्यसभा की सांसद हैं। वे भारत के प्रसिद्द उद्योगपति कृष्णकुमार बिड़ला की बेटी हैं। वे भारत के बड़े समाचारपत्र हिन्दुस्तान टाइम्स की संपादकीय सलाहकार हैं। साथ ही वे बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी की प्रो-चांसलर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications