Most searched women: किन महिलाओं को 2022 में किया गया गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च
साल 2022 में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सहित राजनैतिक महिला हस्तियों को गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया।

Most searched women: Google दुनियाभर के विभिन्न देशों में सबसे ज्यादा सर्च किए गए विषयों की सूची जारी करता है। इसमें सबसे ज्यादा सर्च किये गये 10 पुरुष और महिलाओं का भी एक अलग से कॉलम शामिल होता है। भारत में इस बार सर्च किये गये पुरुषों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, बिजनेसमैन ललित मोदी, कलाकार अब्दु रोजिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और क्रिकेटर प्रवीण तांबे शामिल हैं, जबकि महिलाओं की सूची भी रोचक है।
नूपुर शर्मा की एक टिप्पणी ने पैदा कर दिया विवाद
पेशे से वकील नूपुर शर्मा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता थी। नूपुर शर्मा एक न्यूज चैनल पर हो रही ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर एक डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी करने की वजह से चर्चा का विषय बन गयी थी। जिसके बाद नूपुर शर्मा के बयान से देशभर में राजनीति गरमा गयी और सांप्रदायिक तनाव भी पैदा हो गया। हालत इस कदर बिगड़े कि नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी भी मिलने लगी और उनके समर्थन में जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले कुछ निर्दोष लोगों को भी क्रूरतापूर्वक मार दिया गया। नूपुर शर्मा के विवादित बयान की वजह से इस वर्ष उन्हें सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिलाओं में एक बना दिया।
द्रौपदी मुर्मू बनी देश की राष्ट्रपति
इस साल, द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली वनवासी राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ। वे देश की पंद्रहवीं राष्ट्रपति बनी और प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति। जून 2022 में नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस (NDA) ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी और 21 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित की गयी। द्रौपदी मुर्मू झारखंड राज्य की राज्यपाल भी रह चुकी थी और इस भूमिका से पहले उन्होंने विधानसभा के सदस्य के रूप में और ओडिशा सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया। द्रौपदी मुर्मू शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक कल्याण के मुद्दों पर अपने काम के लिए जानी जाती हैं।
अंजलि अरोड़ा का कच्चा बादाम और अश्लील वीडियो
अंजलि अरोड़ा के गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिलाओं में एक बनने के दो कारण है, पहला 'कच्चा बदाम' गाने पर बनी रील ने सोशल मीडिया यूजर्स को दीवाना बना दिया जिसके बाद लोगों ने उन्हें गूगल पर बहुत सर्च किया। जबकि दूसरा कारण है, कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि जो महिला उस वीडियो में दिख रही है वह अंजलि अरोड़ा है। हालांकि अंजलि अरोड़ा ने इन दावों को खारिज कर दिया। फिलहाल वह वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया है लेकिन तबतक लोगों ने उस वीडियो और अंजलि अरोड़ा को गूगल पर बहुत सर्च किया। अंजलि अरोड़ा एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है जो डांस और लिप सिंक रील्स बनाती है।
सुष्मिता सेन का लव अफेयर
सुष्मिता सेन 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थी, और पिछले दो दशकों से अधिक समय से फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय है। इस साल सुष्मिता सेन गूगल पर इसलिये सबसे ज्यादा सर्च की गयी क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने अफेयर की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद दोनों को गूगल पर बहुत बार सर्च किया गया और उनके ट्वीट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने लगे।
एम्बर हर्ड की डिवोर्स
Recommended Video

हॉलीवुड कलाकार एम्बर हर्ड और जॉनी डेप के तलाक की कोर्ट में सुनवाई ने एम्बर हर्ड को भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गयी महिलाओं की सूची में शामिल करवा दिया। एम्बर हर्ड ने अपने पूर्व पति और मशहूर हॉलीवुड एक्टर्स में से एक जॉनी डेप पर घरेलू हिंसा, प्रताड़ित करने, अपमानित करने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाये थे। दोनों ने 2016 में तलाक की अर्जी दी थी। इस साल कोर्ट में यह मामला लगभग डेढ़ महीने चला जिसके दौरान एम्बर हर्ड बहुत वायरल हो गई और उन्हें गूगल पर बहुत ज्यादा सर्च किया गया। सर्च का यह सिलसिला सिर्फ दुनिया में ही नहीं बल्कि भारत में भी टॉप कर रहा। एम्बर हर्ड भी हॉलीवुड की कई फिल्मों और टेलीविजन शो कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Flashback 2022: दुनिया की इन 5 बड़ी घटनाओं के लिए याद किया जायेगा साल 2022












Click it and Unblock the Notifications