इतिहास के पन्नों से- नेहरू लाये थे इलाहाबाद में पहली कार

इलाहाबाद। पंडित जवाहर लाल नेहरू अपने अंदाज के लिए हमेशा से जाने जाते रहे हैं। अपने रहन-सहन और वेशभूषा को लेकर हमेशा चर्चा में रहते थे। पंडित नेहरू का बचपन इलाहाबाद में गुजरा था और उनके पिता मोतीलाल नेहरू इलाहाबाद के प्रतिष्ठित परिवार के रूप में मानें जाते थे।

car

पंडित नेहरू को उनके पिता मोतीलाल नेहरू ने बड़े ही लाड प्यार से पाला था। नेहरू जी के लिए मोतीलाल जी ने इंपोर्टेड साइकिल, ट्राइ साइकिल इंग्लैंड से मंगवायी थी। यही नहीं मोतीलाल जी ने 1904 में इंपोर्टेड कार भी मंगवाई थी।

इस कार की विशेषता यह थी कि यह इलाहाबाद शहर में आने वाली पहली कार थी। जिसे नेहरू परिवार इलाहाबाद में लेकर आया था। इस कार को लेकर पूरे शहर में चर्ची थी।

नेहरू परिवार का इलाहाबाद स्थित घर आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता था। इस घर में उस जमाने में स्वीमिंग पूल, टेनिस कोर्ट जैसी आधुनिका सुविधायें उपलब्ध थी। पंडित नेहरू के जीवन से जुड़ी कई वस्तुयें इस घर में आज भी मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+